1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्कूल के अंदर 10वीं के छात्र की हत्या, आरोपी भी नाबालिग, ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला

स्कूल के अंदर 10वीं के छात्र की हत्या, आरोपी भी नाबालिग, ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jun 12, 2026 09:42 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 09:42 pm IST

यूपी के चंदौली में 10वीं के छात्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। यह घटना स्कूल परिसर के भीतर हुई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल आरोपी छात्र को पकड़ लिया गया है।

10वीं के छात्र की चाकू गोदकर हत्या।- India TV Hindi
10वीं के छात्र की चाकू गोदकर हत्या। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

चंदौली: यूपी के चंदौली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल परिसर में 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है, जब छात्र अतिरिक्त कक्षा के लिए स्कूल गया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिस वजह से हत्या की वारदात सामने आई। आरोपी को स्कूल में मौजूद शिक्षकों ने ही पकड़ लिया और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी छात्र को पकड़ा गया

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान प्रतापपुर गांव के निवासी 16 वर्षीय लवकुश के रूप में हुई है। लवकुश उसी क्षेत्र के एक उच्च माध्यमिक विद्यालय का छात्र था। पुलिस ने बताया कि घटना के समय लवकुश सुबह करीब 7 बजे अतिरिक्त कक्षा में पढ़ने के लिए गया हुआ था। वहीं पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्र भी करीब 16 साल का है। आरोपी छात्र फतेहपुर गांव का रहने वाला है, जो क्लास में पहले से मौजूद था। आरोपी छात्र ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने एक विवाद के बाद लवकुश पर हमला किया।

 

आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया

आरोपी छात्र का कहना है कि लवकुश पिछले दो-तीन दिनों से उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहा था। इसी बात को लेकर आरोपी छात्र उससे नाराज चल रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने स्कूल में लवकुश पर चाकू से हमला कर कर दिया। चाकू लगने से लवकुश के सीने और पेट के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद पीड़ित छात्र को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि यह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों के द्वारा लवकुश को मृत घोषित किए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं आरोपी छात्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल अधिकारियों ने बताया कि आरोपी छात्र को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-

कुल्लू जा रही पर्यटकों से भरी कार गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल; गाड़ी के उड़े परखच्चे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।