1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'जो बोओगे वही काटोगे', पेपर लीक मामले में सीएम योगी ने अफसरों को दी नसीहत

'जो बोओगे वही काटोगे', पेपर लीक मामले में सीएम योगी ने अफसरों को दी नसीहत

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 14, 2024 11:05 am IST,  Updated : Mar 15, 2024 10:19 am IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जो लोग परीक्षा से खिलवाड़ कर रहें हैं सरकार उनको बिलकुल नहीं छोड़ेगी। उन्होंने अफसरों से कहा है कि आप जो बोओगे वही काटोगे।

पेपर लीक पर भड़के सीएम योगी। - India TV Hindi
पेपर लीक पर भड़के सीएम योगी। Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश में सरकारी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र के लीक होने से युवाओं में हताशा का माहौल है। अब इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। सीएम योगी ने अफसरों से कहा है कि आपकी नियुक्ति समाधान के लिए की गई है न कि समस्या के लिए। योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सख्त हिदायत देते हुए इशारों-इशारों में बड़ी बात कह दी है। उन्होंने अफसरों से कहा है कि आप जो बोओगे वही काटोगे। 

आरोपी कब तक छिपेंगे- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जो लोग परीक्षा से खिलवाड़ कर रहें हैं सरकार उनको बिलकुल नहीं छोड़ेगी, उनके ऊपर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। सीएम योगी ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि युवाओं के भविष्य से हम किसी को नहीं खेलने देंगे। उन्होंने पेपर लीक में शामिल आरोपियों को लेकर कहा कि वे कब तक छुपेंगे , हम उनको ढूंढ लेंगे। 

एक आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली का पेपर आउट कराने वाले गिरोह के एक सदस्य  महेन्द्र शर्मा को एसटीएफ ने पेपर और आंसर सीट के साथ हरियाणा से गिरफ्तार किया है।  महेन्द्र शर्मा ने पूछताछ में बताया कि जींद में उसकी दुकान है। जिस पर वह काम करता है। 15 फरवरी को उसके गांव के विक्रम जो दिल्ली पुलिस में है, उसे अपने साथ मानेसर गुरूग्राम स्थित रिसोर्ट पर लेकर गया। उसने बोला कि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न-पत्र आने वाला है। इस काम में मेरा सहयोग करो तुमको भी एक-दो लाख रूपये दे दूंगा।

बसों में भरकर परीक्षार्थी रिसोर्ट में लाए गए

गुरुग्राम स्थित रिसोर्ट में करीब 300-400 परीक्षार्थी पहले से मौजूद थे और 10-12 बसों से अन्य परीक्षार्थी को लेकर गौरव चौधरी व अन्य लोग रिसोर्ट में आये। रिसोर्ट का मालिक भी पहले से ही वहां मौजूद था। करीब 1000 परीक्षार्थी रिसोर्ट में आ चुके थे। जिसके बाद विक्रम पहल ने सबके साथ मीटिंग की। 

ये भी पढ़ें- यूपी पेपर लीक मामले में STF का बड़ा खुलासा, मानेसर में छात्रों को बांटे गए आंसर सीट


यूपी के इस शहर में किन्नरों के साथ बर्बरता की हद... बाल काटे, चप्पल चाटने को किया मजबूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।