1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में 2 पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, मचा हड़कंप

नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में 2 पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, मचा हड़कंप

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Sep 23, 2024 02:29 pm IST,  Updated : Sep 23, 2024 02:29 pm IST

गार्डन गैलैरिया मॉल में रविवार रात को 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी आगे बढ़ गई कि फायरिंग तक हो गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Garden Galleria Mall- India TV Hindi
गार्डन गैलैरिया मॉल Image Source : INDIA TV

नोएडा: यूपी के नोएडा स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मॉल की पार्किंग में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग तक हो गई। पुलिस ने इस मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

नोएडा का गार्डन गैलैरिया मॉल एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब के नशे में मॉल की पार्किंग में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष की तरफ से फायरिंग की गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। 

गार्डन गैलैरिया मॉल में रविवार रात को खुर्जा से चार-पांच युवक जन्मदिन की पार्टी मनाने गार्डन गैलेरिया आए थे। यहां पर ऑस्कर बार में इन लोगों ने शराब पी और जाने के दौरान पार्किंग के पास निठारी के युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। 

इसमें खुर्जा से आए एक युवक ने फायरिंग कर दी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। (नोएडा से राहुल ठाकुर की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।