1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फ्लैट के बाहर रखे जूते पर पड़ी डिलीवरी बॉय की नजर, बैग में रखकर हो गया रफूचक्कर, Video हो रहा है वायरल

फ्लैट के बाहर रखे जूते पर पड़ी डिलीवरी बॉय की नजर, बैग में रखकर हो गया रफूचक्कर, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 17, 2024 12:39 pm IST,  Updated : Sep 17, 2024 12:39 pm IST

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि स्विगी की टी-शर्ट पहने हुए एक डिलीवरी बॉय ने फ्लैट के बाहर रखा जूता चुरा लिया। इस वीडियो को उत्तर प्रदेश के नोएडा का बताया जा रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
जूता चुराते नजर आया डिलीवरी बॉय Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो सोशल मीडिया के बारे में जानता या फिर उसका यूज नहीं करता होगा। लगभग हर कोई सोशल मीडिया साइट्स पर एक्टिव हैं और अपने मुताबिक उसपर कुछ समय भी व्यतीत करता है। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव होंगे ही और अगर ऐसा है तो फिर आप भी वो सभी वीडियो देखते होंगे जो वायरल होते हैं। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें डिलीवरी बॉय चोरी करता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को नोएडा का बताया जा रहा है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

डिलीवरी बॉय ने की चोरी

सोशल मीडिया पर अभी CCTV का एक फुटेज वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक डिलीवरी बॉय जिसने स्विगी की टी-शर्ट पहनी हुई है, वो सीढ़ियों से नीचे उतर रहा है। ऐसा हो सकता है कि वो ऊपर वाले फ्लोर पर किसी के घर डिलीवरी देने गया हो। वापस आते समय उस शख्स की नजर एक स्टैंड पर पड़ती है जहां जूते, चप्पल, सैंडल सब रखे हुए हैं। उन्हीं में से उसकी नजर एक जूते पर पड़ती है। उस जूते को देखने के बाद वो उसे उठाकर अपने बैग में रख लेता है और वहां निकल जाता है। इस दौरान उसने हेलमेट पहना हुआ था जिस कारण उसका चेहरा नजर नहीं आया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @KrishnaKanhiaya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यूपी में गरीबी का आलम देखिए। स्विगी डिलीवरी बॉय ने फ्लैट के बाहर रखे जूते चोरी कर लिए।' इसके साथ ही लोकेशन नोएडा का बताया गया है। वीडियो के साथ इतनी ही जानकारी दी गई है। वीडियो पुराना है या नया, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है मगर अभी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

Video: बाइक की सीट पर Doll बैठाकर घूमता दिखा शख्स, लोग बोले- 'लास्ट ऑप्शन है'

इस आदमी की बेवकूफी देखी आपने? पार्टी में डांस करते हुए हवा में करने लगा फायरिंग, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।