1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर: मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स की गोली मारकर हत्या, मौत तक रुक कर इंतजार करते रहे हत्यारे

गोरखपुर: मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स की गोली मारकर हत्या, मौत तक रुक कर इंतजार करते रहे हत्यारे

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 17, 2026 12:21 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 08:04 pm IST

गोरखपुर में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त हुई, जब वह मॉर्निंग वॉक पर निकला था।

आरोपियों ने शख्स की गोली मारकर की हत्या। - India TV Hindi
आरोपियों ने शख्स की गोली मारकर की हत्या। Image Source : REPORTER INPUT

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां कुछ बदमाशों ने एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक बदमाश पहले से घात लगाकर बैठे हुए थे। रोज की तरह जब राजकुमार चौहान मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें गोली मार दी। इसके बाद बदमाशों ने चाकू से कई बार उनपर हमला किया। इसके बाद बदमाश तब तक वहां रुके रहे, जब तक उन्हें यह यकीन हो गया कि राजकुमार की मौत हो गई है। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

मॉर्निंग वॉक पर निकला था शख्स

दरअसल, पूरी घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके की है। यहां मंगलवार सुबह रोज की तरह मार्निंग वॉक पर निकले राजकुमार चौहान को बदमाशों ने घेरकर गोलियों और चाकुओं से इस कदर हमला किया कि मौके पर ही खौफ का मंजर बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही राजकुमार चौहान वहां पहुंचे, बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। पहले सिर में गोली मारी गई, फिर सीने पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए गए। खून से लथपथ हालत में भी वह करीब 100 मीटर तक जिंदगी की जंग लड़ते हुए भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उन्हें दोबारा घेर लिया और तब तक हमला करते रहे, जब तक उनकी सांसें थम नहीं गईं।

मौत तक इंतजार करते रहे हत्यारे

वारदात के बाद हमलावरों का बेखौफ अंदाज भी लोगों को हैरान कर गया। बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ देर तक मौके पर ही बैठे रहे, जैसे किसी को चुनौती दे रहे हों, और जब उन्हें यकीन हो गया कि राजकुमार चौहान की मौत हो चुकी है, तब आराम से फरार हो गए। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी जांच में जुटे हैं और हमलावरों की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। (इनपुट- राज श्रीवास्तव)

यह भी पढ़ें-

गर्लफ्रेंड के भाइयों ने अस्पताल में घुसकर प्रेमी को मारी गोली, लड़की की शादी में किया था बवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।