1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 2 बहनों ने दो सगे भाइयों से की शादी, रात में परिवार को खिलाई खीर, सुबह उठे तो पैरों तले खिसक गई जमीन

2 बहनों ने दो सगे भाइयों से की शादी, रात में परिवार को खिलाई खीर, सुबह उठे तो पैरों तले खिसक गई जमीन

 Published : Nov 24, 2023 11:50 am IST,  Updated : Nov 24, 2023 11:50 am IST

हरदोई में दो सगे भाइयों की आंख से दिव्यांग मां बहुओं की लालसा में दोनों बेटों की शादी कराना चाह रही थी जिसके लिए उसने सीतापुर के एक व्यक्ति से दोनों बेटों की शादी कराने के एवज में 80 हजार रुपये का सौदा हुआ था। लेकिन शादी के दूसरे दिन ही घर में ऐसा कांड हो गया।

luteri dulhan- India TV Hindi
काली मंदिर में दोनों भाइयों ने इन दोनों बहनों से शादी रचाई थी। Image Source : INDIA TV

यूपी के हरदोई में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। हरदोई जिले के टड़ियावां क्षेत्र में दो सगी बहनें दो सगे भाइयों से शादी करने के दूसरे दिन ही पतियों को लूट कर फरार हो गईं। नवविवाहिताओं ने अपने-अपने पतियों सहित परिवार के सदस्यों को खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर, नकदी और मोबाइल आदि पार कर दिए। पीड़ित परिवार ने थाने पर जाकर दोनों दुल्हनों और शादी कराने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

जानिए पूरा मामला

सीतापुर जिले के जालिम नगर थाना लहरपुर तम्बौर के राजकुमार ने वहीं की पूजा और आरती की शादी टड़ियावां थाने के भड़ायल निवासी नरेश पाल के दो बेटे प्रदीप और कुलदीप के साथ कराई थी। नरेश पाल का एक बेटा दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है और दूसरा गांव में ही रहता है। शादी की सारी रस्में गांव के काली मंदिर में हुई लेकिन गांव में तब हड़कंप मच गया जब पता चला कि गांव से नई नवेली दो दुल्हनें शादी के दूसरे दिन ही ससुरालियों को लूट कर फरार हो गईं।

luteri dulhan
Image Source : INDIA TVआरती और पूजा दोनों दुल्हन आपस में बहनें हैं।

80 हजार में दोनों भाइयों की शादी कराने का हुआ था सौदा 

दरअसल, हरदोई में दो सगे भाइयों की आंख से दिव्यांग मां बहुओं की लालसा में दोनों बेटों की शादी कराना चाह रही थी जिसके लिए उसने सीतापुर के एक व्यक्ति से दोनों बेटों की शादी कराने के एवज में 80 हजार रुपये का सौदा हुआ था। इसके बाद वह अपने बेटों को लेकर सीतापुर गई जहां उसने उस व्यक्ति को 78 हजार रुपये दिए और दो हजार जो कि वह पहले ही ऑनलाइन ट्रांसफर कर चुकी थी। उसे व्यक्ति द्वारा दो लड़कियों से मिलाया गया जिनका नाम आरती और पूजा था। फिर वह दोनों बहनों को लेकर अपने गांव चली आई जहां पर उसने दोनों दुल्हनों के लिए लाखों के जेवर और कपड़े खरीदे थे।

मंदिर में दोनों भाइयों से की थी शादी

बुधवार को गांव के ही एक काली माता मंदिर में अग्नि के सात फेरे लेकर दोनों बेटों की शादी हो गई। शादी होने के बाद मां अपने बेटों और बहुओं के साथ घर चली आई। इस दौरान घर पर गांव में ही हो रहे भंडारे से खाना आया जिसे दोनों दुल्हनों ने पूरे परिवार को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जैसे ही सभी बेहोश हुए तो रात के वक्त दोनों दुल्हनें नकदी और जेवर सहित मोबाइल लेकर फरार हो गईं। गुरुवार की सुबह जब लोग होश में आए तो पता चला कि दोनों दुल्हनें घर से जेवर, कपड़े मोबाइल और कैश लेकर चंपत हो चुकीं थीं। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

(रिपोर्ट- राम श्रीवास्तव)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।