Sunday, December 07, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, नशीला पदार्थ खिलाने के बाद चुन्नी से गला घोंटा, फिर नहर में फेंका

मेरठ: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, नशीला पदार्थ खिलाने के बाद चुन्नी से गला घोंटा, फिर नहर में फेंका

यूपी के मेरठ में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला। पत्नी ने पति को नशीला पदार्थ खिलाया, चुन्नी से गला घोंटकर बेहोश किया और प्रेमी की मदद से पति को नहर में फेंक दिया।

Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
Published : Nov 08, 2025 12:18 pm IST, Updated : Nov 08, 2025 03:19 pm IST
Meerut- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

मेरठ: यूपी के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से पति की हत्या कर दी। इस घटना से एसपी देहात ने पर्दा उठाया और मामले की पूरी जानकारी दी।

क्या है पूरा मामला?

मेरठ में बेवफा पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला।  पिछले आठ महीनों के अंदर अब तक 4 पतियों की पत्नी की बेवफाई की वजह से मौत हो चुकी है। ताजा मामला रोहटा थाना क्षेत्र का है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी ने पहले पति को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर चुन्नी से गला घोंटकर बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला ने प्रेमी की मदद से पति को नहर में फेंक दिया, जहां पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

एसपी का सामने आया बयान

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पहचान अनिल के रूप में हुई थी। कुछ दिन पहले उसकी नहर में डूबने से मौत की सूचना मिली थी, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। गहराई से जांच करने पर यह स्पष्ट हुआ कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या थी।

पुलिस ने जब मृतक की पत्नी काजल से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। काजल ने बताया कि उसकी शादी को आठ साल हो चुके थे, लेकिन कुछ समय पहले उसका अपने पुराने प्रेमी से फिर संपर्क हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने अनिल को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

योजना के तहत काजल ने पहले अनिल को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर प्रेमी के साथ मिलकर उसे नहर में फेंक दिया। इसके बाद दोनों ने घटना को दुर्घटना दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में उनकी पूरी चाल उजागर हो गई।

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने काजल और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या और साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

(मेरठ से हिमा अग्रवाल की रिपोर्ट)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें उत्तर प्रदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement