1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जम्मू पुलिस ने डॉक्टर शाहीन के भाई परवेज को पकड़ा; लखनऊ में ATS समेत कई एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

जम्मू पुलिस ने डॉक्टर शाहीन के भाई परवेज को पकड़ा; लखनऊ में ATS समेत कई एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 11, 2025 09:59 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 03:33 pm IST

संदिग्ध परवेज अंसारी से UP ATS सहित कई एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। उससे डॉक्टर शाहीन शाहिद और फरीदाबाद कनेक्शन को लेकर सवाल हो रहे हैं। जम्मू पुलिस मंगलवार सुबह से ही परवेज की तलाश में थी।

lucknow parvez ansari caught- India TV Hindi
लखनऊ में डॉक्टर परवेज अंसारी से पूछताछ हो रही है। Image Source : REPORTER'S INPUT

लखनऊ: जम्मू पुलिस का यूपी की राजधानी लखनऊ में एक्शन दिखा है। हरियाणा के फरीदाबाद में गिरफ्तार हुई लेडी डॉक्टर शाहीन शाहिद के भाई डॉक्टर परवेज अंसारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे यूपी ATS समेत कई एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। पूछताछ में डॉक्टर परवेज अंसारी ने बताया कि उसने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से कुछ दिनों पहले रिजाइन कर दिया था। पुलिस इस बात की सच्चाई का पता लगा रही है।

परवेज अंसारी ने क्यों छोड़ी इंटीग्रल यूनिवर्सिटी?

संदिग्ध परवेज अंसारी से पूछताछ के बाद पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि उसने किस वजह से रिजाइन दिया और क्या उसने दिल्ली में लाल किला के पास ब्लास्ट से ठीक पहले इंटीग्रल यूनिवर्सिटी को छोड़ा। बता दें कि पुलिस मंगलवार सुबह से ही लखनऊ में परवेज की तलाश में थी। आखिरकार शाम को वह पकड़ा गया और फिर उससे पूछताछ शुरू हुई।

डॉक्टर परवेज के पिता ने क्या-क्या बताया?

डॉक्टर शाहीन और परवेज के पिता ने बताया था कि सुबह बेटे के घर पर छापेमारी हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा शोएब है जो उनके साथ रहता है। घर में दूसरे नंबर की डॉक्टर शाहीन शाहिद है, जिसे गिरफ्तार किया जा चुका है। शाहीन फरीदाबाद में नौकरी करती है। वहीं, परवेज तीसरे नंबर का बेटा है।

डॉक्टर शाहीन शाहिद को लेकर पिता क्या बोले?

अपनी बेटी डॉक्टर शाहीन शाहिद के बारे में बोलते हुए पिता ने बताया कि शाहीन ने प्रयागराज से मेडिकल की पढ़ाई की है। शाहीन काफी वक्त पहले लखनऊ से चली गई थी। उसकी शादी महाराष्ट्र के एक शख्स से हुई थी।

डॉक्टर शाहीन की गिरफ्तारी क्यों हुई?

गौरतलब है कि दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाके से ठीक पहले फरीदाबाद में 2,900 किलोग्राम से ज्यादा विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। ये बरामदगी पहले से अरेस्ट मुजम्मिल नामक शख्स की निशानदेही पर की गई थी। इसके अलावा, मुजम्मिल के पास से एक स्विफ्ट कार भी पाई गई थी, जो शाहीन के नाम पर थी।

ये भी पढ़ें- 

लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में मेरठ के युवक की मौत, बॉडी को लेकर पत्नी और भाइयों में हो गई भिड़ंत

दिल्ली ब्लास्ट मामले में मुआवजे का ऐलान, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-'सरकार पीड़ित परिवारों के साथ'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।