1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मासूमों को जान से मारने की नीयत! घर के बाहर खड़े बच्चों को कार ने रौंदा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

मासूमों को जान से मारने की नीयत! घर के बाहर खड़े बच्चों को कार ने रौंदा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

 Reported By: Vishal Singh, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 19, 2025 01:13 pm IST,  Updated : Aug 19, 2025 01:20 pm IST

पीड़ित बच्चों के दादा ने आरोप लगाया कि कार चालक ने जानबूझकर ऐसा किया है। कार सवार आरोपी उल्टे बच्चे की गलती बताकर परिजनों को ही गुमराह करने लगे।

बच्चों को कार ने रौंदा- India TV Hindi
बच्चों को कार ने रौंदा Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां आशियाना इलाके में बच्चों के ऊपर तेज रफ्तार कार चढ़ा दी गई। सीसीटीवी फुटेज में कार चालक ने घर के बाहर खड़े दो बच्चों पर गाड़ी चढ़ाता हुआ दिखा है। तीसरा बच्चा कार की चपेट में आने से बच गया।

तीन दिन तक ICU में रहा

इस हादसे में पांच साल के मासूम शौविक की पसलियां टूट गई हैं। कॉलर बोन में फ्रैक्चर भी हुआ है। तीन दिन तक मासूम आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझता रहा है। वहीं, गाड़ी की चपेट में आने से एक और बच्चा दीवार से टकराकर घायल हो गया है।

जान से मारने की नीयत पर चढ़ाई गाड़ी- परिजन

गंभीर हालत में बच्चे को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के दादा हरिद्वार पांडे का आरोप है कि जान से मारने की नीयत से बच्चों पर गाड़ी चढ़ाई गई है। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर सीएल वर्मा और उसका बेटा अस्पताल तक नहीं पहुंचे। उल्टे बच्चे की गलती बताकर परिजनों को गुमराह करने लगे।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस की टीम

पुलिस में शिकायत के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाने की टीम लटकाती रही। बच्चों के ऊपर कार चढ़ाए जाने का CCTV फुटेज वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। साथ ही लखनऊ पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।