1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ के लिव-इन पार्टनर हत्याकांड में नया ट्विस्ट, रिया के तलाकशुदा और बच्चे का पता चलने पर ऋषभ ने मारी गोली

लखनऊ के लिव-इन पार्टनर हत्याकांड में नया ट्विस्ट, रिया के तलाकशुदा और बच्चे का पता चलने पर ऋषभ ने मारी गोली

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Swayam Prakash
 Published : Aug 18, 2023 05:19 pm IST,  Updated : Aug 18, 2023 05:19 pm IST

लखनऊ में हुए लिव-इन पार्टनर हत्याकांड में अब नई जानकारी सामने आई है। आरोपी ऋषभ ने पुलिस को बताया कि रिया ने उससे ये बात छिपाई थी कि वह तलाकशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। ये पता लगा तो आरोपी ने रिया को गोली मार दी।

Lucknow live-in partner- India TV Hindi
ऋषभ ने अपनी लिव-इन पार्टनर रिया को मारी गोली Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए लिव-इन पार्टनर हत्याकांड में नया ट्विस्ट सामने आया है। जानकारी मिली है कि आरोपी ऋषभ को रिया ने इस बात से अनजान रखा था कि वह तलाकशुदा है और उसकी एक बच्ची भी है। ऋषभ के सामने जब इस बात का खुलासा हुआ तो उसने अपनी लिव-इन पार्टनर को गोली मार दी। इतना ही नहीं, ऋषभ को रिया के किसी अन्य युवक से संबंधों का भी शक था।

टीवी की आवाज़ तेज़ करके मारी गोली

बता दें कि रिया की हत्या के बाद ऋषभ ने खुद ही सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने आरोपी ऋषभ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि रिया उससे पैसे मांगती थी। आरोपी ने बताया कि उसने 315 बोर के तमंचे से रिया के सिर और सीने पर गोली मारी है। ऋषभ ने इस हत्या को गुरुवार दिन में अंजाम दिया था। उसने पुलिस को ये भी बताया कि टीवी की आवाज़ तेज़ करके रिया को गोली मारी थी।

मेकअप आर्टिस्ट थी रिया, बेरोजगार है ऋषभ
जानकारी मिली है कि बीते नवंबर से रिया और ऋषभ लिव इन में रह रहे थे। मृतक महिला पेशे से मेकअप आर्टिस्ट थी और ऋषभ एमएससी पास है और बेरोजगार है। बता दें कि लखनऊ के सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पैराडाईज क्रिस्टल अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में रहने वाली तलाकशुदा महिला रिया को उसके ही लिव इन पार्टनर ने गोली मारी है। देर रात जब रिया के फ्लैट पर उसके परिजन पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को हत्या की जानकारी दी। 

रिया के सिर और सीने में मारी गोली
जानकारी मिली है कि आरोपी का नाम ऋषभ सिंह भदौरिया है जो प्रतापगढ़ का रहने वाला है। मृतक युवती का नाम रिया गुप्ता है। रिया कई महीनों से ऋषभ के साथ लिव इन में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि ऋषभ ने रिया के सिर और सीने में गोली मारी है।

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।