1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: बाराबंकी की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, हादसे में दो की मौत और तीन घायल; इलाके में मचा हड़कंप

UP: बाराबंकी की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, हादसे में दो की मौत और तीन घायल; इलाके में मचा हड़कंप

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Nov 13, 2025 04:04 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 04:21 pm IST

Barabanki Explosion News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सराय बरई गांव में स्थित पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को जोरदार विस्फोट हुआ है।

massive explosion in up, massive explosion in barabanki- India TV Hindi
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट। Image Source : INDIA TV

Barabanki Explosion News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सराय बरई गांव में स्थित पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को जोरदार विस्फोट हुआ है। इस घटना में अब तक दो लोगों की मौत हुई है और  तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। विस्फोट के बाद अभी भी रह रहकर धमाके हो रहे हैं और उनकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही है। इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। डीएम व एसपी सहित उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बता दें कि, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।  

 

आईजी अयोध्या का आया बयान

हादसे के बाद आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार ने अपने बयान में कहा कि, 'इस फैक्ट्री को भंडारण के अलावा जो विनिर्माण का लाइसेंस होता है वो प्राप्त था। विस्फोट किस वजह से हुआ है इसकी जांच फॉरेंसिक टीम कर रही है कि वास्तव में हुआ कैसे ? धूम्रपान के कारण हुआ है या किसी और वजह से। हादसे में दो लोगों की दुखद मौत हुई है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है।सभी की पहचान हो गई है। आग बुझा ली गई है मगर आतिशबाजी के अवशेषों को देखते हुए सुरक्षा बरती जा रही है।' 

विस्फोट होने पर क्या करना चाहिए 

विस्फोट होने पर शांत रहना, सुरक्षित स्थान पर जाना, और आपने आसपास के लोगों की मदद करना बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रारंभिक तौर पर ये उपाय करने चाहिए: 

  • घबराहट से स्थिति और खराब हो सकती है। शांत रहने से आप सही निर्णय ले सकते हैं।
  • विस्फोट स्थल से जितना जल्दी हो सके, उतना दूर जाएं। विस्फोट के बाद भी दूसरा विस्फोट हो सकता है।
  • अगर आप बाहर हैं, तो जमीन पर लुक जाएं और अपने सिर को हाथों से ढक लें।
  • विस्फोट से निकलने वाली तेज रोशनी से आंखों को बचाएं।
  • अगर आग लगी है, तो उससे दूर रहें और आग बुझाने की कोशिश न करें, जब तक कि आप उसके लिए प्रशिक्षित न हों।
  • अगर कोई घायल है, तो पहली सहायता दें और उन्हें चिकित्सा सहायता के लिए ले जाएं।
  • विस्फोट की तेज आवाज से कान को नुकसान हो सकता है, इसलिए कान बंद रखें।

यूपी में पहले से हाईअलर्ट

सोमवार को दिल्ली के लाल किले के पास विस्फोट की घटना होने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में हाईअलर्ट है।केंद्र और राज्य सरकार के अलर्ट जारी करते ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सरकार के सख्त निर्देशों पर जिले के सभी बार्डर, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों, यात्रियों और राहगीरों की गहन तलाशी ली जा रही है। उद्देश्य साफ है कि दिल्ली जैसी कोई विपत्तिपूर्ण घटना जिले की सरजमीं पर न दोहराई जाए। 

ये भी पढ़ें-
'मुझे मोदी जी बनना है...' इस क्यूट बच्ची की बातें सुनकर दिल हार बैठे यूजर्स, बता डाला- '2050 की PM'
 

मोबाइल में Baby का कॉल आता देख मां ने बेटी को जड़े नॉनस्टॉप थप्पड़, आखिर में आया मजेदार ट्विस्ट, देखें Viral Video 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।