1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हिंदू युवा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की खुदकुशी, मुंह में पिस्टल डालकर खुद को मारी गोली

हिंदू युवा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की खुदकुशी, मुंह में पिस्टल डालकर खुद को मारी गोली

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Akash Mishra
 Published : Mar 11, 2024 02:56 pm IST,  Updated : Mar 11, 2024 03:04 pm IST

हिंदू युवा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य मिश्रा ने अपने कॉरपोरेट ऑफिस में आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने पिस्टल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी की।

हिंदू युवा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की खुदकुशी(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
हिंदू युवा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की खुदकुशी(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

हिंदू युवा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य मिश्रा ने की आत्महत्या। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आदित्य मिश्रा ने अपने कॉरपोरेट ऑफिस में पिस्टल से खुदकुशी की। दक्षिणी लखनऊ के डीसीपी तेज नारायण स्वरूप ने बताया कि मौके पर चार पेज का मिला सुसाइड नोट भी मिला है। उन्होंने बताया कि पिस्टल की नली को मुंह में डालकर गोली चलाई गई। पुलिस के मुताबिक आदित्य मिश्रा प्रॉपर्टी में इन्वेस्टर्स के दबाव से आहत थे। पुलिस ने बताया कि उनका लखनऊ के अलग अलग क्षेत्र में प्रॉपर्टी का कारोबार चल रहा था। 

नहर में मिला सिर कटा शव- बिजनौर

वहीं,  बिजनौर जिले से एक चौंकाने मामला सामने आया है। यहां एक महिला का सिर कटा शव नहर में मिला है। घटना बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र की है। घटना रविवार की है। माना जा रहा है कि महिला की उम्र 35 वर्ष के असपास थी। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसके किसी जानने वाले ने ही की है।

"किसी जानने वाले ने ही की हत्या"

बिजनौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के मुताबितक शव नांगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबलपुर बीतरा के पास नहर में पाया गया। उन्होंने बताया, "ऐसा लगता है कि महिला का मर्डर उसके किसी जानने वाले व्‍यक्ति ने ही किया है और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काट दिया। उसकी पहचान का पता करने के लिए सिर का पता लगाने का प्रयास जारी है।"

ये भी पढ़ें- रेलवे में टेक्नीशियन की सैलरी कितनी होती है? जानें कैसे बन सकते हैं

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।