1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा: ऑफिस से घर लौट रहे थे कार सवार, एलिवेटड रोड पर हो गया एक्सीडेंट, 1 युवती की मौत, 5 लोग घायल

नोएडा: ऑफिस से घर लौट रहे थे कार सवार, एलिवेटड रोड पर हो गया एक्सीडेंट, 1 युवती की मौत, 5 लोग घायल

 Published : Feb 11, 2023 11:42 am IST,  Updated : Feb 11, 2023 11:44 am IST

घटना के बारे में जानकारी देते हुए एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सभी युवक और युवतियां इवनिंग शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे थे। मृतक भूमिका सेक्टर-19 में में रहती थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

noida road accident- India TV Hindi
नोएडा सड़क हादसा Image Source : ANI

नोएडा: शुक्रवार-शनिवार की रात नोएडा के एलिवेटेड रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 1 युवती की मौत हो गई जबकि अन्य 5 लोग घायल हुए हैं। इनमे से 2 घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। एलिवेटेड रोड पर देर रात एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में 6 लोग सवार थे, जिसमें से 1 युवती की मौत हो गे। मृतका की पहचान भूमिका जादौन निवासी ग्वालियर उम्र 25 के रूप में हुई है। 

निजी कंपनी में काम करती थी युवती ?

मीडिया में आई जानकारी के अनुसार मृतका सेक्टर-125 स्थित एक निजी कंपनी में काम करती थी।  बाकी अलग-अलग कंपनी में काम करते थे। ये सभी दोस्त है और गाड़ी में घूम रहे थे। घटना के बारे में जानकारी देते हुए एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सभी युवक और युवतियां इवनिंग शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे थे। मृतक भूमिका सेक्टर-19 में में रहती थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों में रोबिन, प्रभाष, अर्पित, अभिषेक व युवती श्वेता का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। बताया गया कि जिस समय ये हादसा हुआ गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। इसमें कुछ लोग शराब के नशे में भी थे। सभी के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

घायलों में दो की हालत गंभीर

उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद गनीमत यह रही कि पीछे से आ रही कोई गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त कार से नहीं टकराई। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार घटना की पूरी रिपोर्ट निकाली जा रही है। पुलिस ने बताया कि भूमिका का सिर डिवाइडर से टकरा गया था इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर है। सभी का इलाज किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।