1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज माघ मेले में आग से हड़कंप, जान बचाकर भागे कल्पवासी, 5 किमी दूर से नजर आ रही लपटें

प्रयागराज माघ मेले में आग से हड़कंप, जान बचाकर भागे कल्पवासी, 5 किमी दूर से नजर आ रही लपटें

 Reported By: Imran Laeek, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jan 13, 2026 07:25 pm IST,  Updated : Jan 13, 2026 07:40 pm IST

प्रयागराज माघ मेले में भीषण आग लगने से भगदड़ मच गई। सेक्टर 5 के नारायण शुक्ला धाम शिविर में आग लगी थी। आग इतनी तेज थी कि कई किमी तक धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही थी। शिविर में रह रहे 50 कल्पवासी जान बचाकर भागे।

prayagraj magh mela fire- India TV Hindi
माघ मेले के सेक्टर 5 में लगी आग। Image Source : REPORTER INPUT

प्रयागराज माघ मेले में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सेक्टर 5 के नारायण शुक्ला धाम शिविर में आग लगी थी। शिविर से उठ रही आग की लपटें दूर तक नजर आ रही थी। इससे 15 टेंट और 20 दुकानें जलकर राख हो गईं। शिविर में करीब 50 कल्पवास थे, जो जान बचाकर भागे। अभी तक किसी के झुलसने होने की सूचना नहीं है।

आग लगने की वजह क्या?

आग की लपटे देख लोग वहां से भागने लगे। आनन-फानन में सूचना मेला प्रशासन तक पहुंचाई गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने से‌ सभी लोग सकुशल बच गए।

सामने आया वीडियो-

नारायण धाम शिविर में एक भी टेंट नहीं बचा

नारायण धाम शिविर में कुल 15 टेंट थे। इनमें 50 से ज्यादा कल्पवासी रहे रहे थे। आग लगने के बाद शिविर में एक भी टेंट नहीं बचा है। घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के खास सतुआ बाबा मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें-

बम की तरह फटी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी, आग में जिंदा जला शख्स; पत्नी-बच्चे दूसरे कमरे में होने से बचे

नेशनल हाईवे पर सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर खुद झुलसा लेकिन बचा ली कइयों की जान, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।