1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देवबंद में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, बुजुर्ग ने किशोर को बहला-फुसलाकर उसके साथ किया दुष्कर्म

देवबंद में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, बुजुर्ग ने किशोर को बहला-फुसलाकर उसके साथ किया दुष्कर्म

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 21, 2023 01:30 pm IST,  Updated : Jul 21, 2023 01:32 pm IST

देवबंद के बुजुर्ग शख्स ने नाबालिग मंदबुद्धि किशोर के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक बुजुर्ग शख्स ने नाबालिग मंदबुद्धि किशोर के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया था। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

60 वर्षीय व्यक्ति ने की घिनौनी हरकत 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि देवबंद के एक गांव में करीबी 60 वर्ष के व्यक्ति ने गांव के ही 13 वर्षीय मंदबुद्धि किशोर को बहला-फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्‍होंने बताया कि आरोपी की इस करतूत की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। 

वृद्ध आरोपी को किया गया गिरफ्तार

मामले का भंडाफोड़ होने के बाद किशोर के परिजनों ने गांव के वृद्ध आरोपी आदेश त्यागी पुत्र बालेश्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि आरोपी आदेश त्यागी के खिलाफ पीड़ित के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर देवबंद पुलिस ने आरोपी को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया और आज उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जा रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।