1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: गाजियाबाद में सोसायटी के गार्ड को घसीट-घसीटकर पीटा, बदमाशों ने बरसाए लाठी-डंडे

VIDEO: गाजियाबाद में सोसायटी के गार्ड को घसीट-घसीटकर पीटा, बदमाशों ने बरसाए लाठी-डंडे

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Dec 21, 2025 11:25 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 11:28 pm IST

गाजियाबाद की हाउसिंग सोसायटी में कार सवार बदमाशों ने गार्ड की सरेआम पिटाई कर दी। इसके बाद उसको अगवा करने का प्रयास भी किया। यहा पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Ghaziabad security guard beating- India TV Hindi
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में गार्ड की पिटाई हुई। Image Source : REPORTERS INPUT

गाजियाबाद: आमतौर पर सेफ मानी जाने वाली हाउसिंग सोसायटी में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यह ना केवल चौंकाने वाला है, बल्कि वहां कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाता। यूपी के गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में सोसायटी गार्ड के साथ जमकर मारपीट हुई। बदमाशों ने उसे अगवा करने की कोशिश भी की। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बदमाश, सोसायटी के गार्ड को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सोसायटी के गार्ड संग जमकर मारपीट

बता दें कि गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित जीएच-7 सोसायटी में कार सवार कुछ युवकों ने सोसायटी के गार्ड के साथ जमकर मारपीट की और उसे अगवा करने का प्रयास किया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

गार्ड को किया किडनैप करने का प्रयास

जानकारी के मुताबिक, कार सवार युवक सोसायटी में किसी बात को लेकर गार्ड से उलझे और देखते ही देखते उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने गार्ड को जबरन कार में बैठाने की भी कोशिश की, लेकिन शोर मचने पर मौके से फरार हो गए।

इस वजह से हुआ था विवाद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी पर सोसायटी का स्टीकर न लगा होने को लेकर कार सवारों की गार्ड्स के साथ कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई।

पुलिस ने कहा कि सोसायटी गार्ड की ओर से आरोपी रेजिडेंट के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले में सीसीटीवी के आधार पर जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट- जुबैर अख्तर)

ये भी पढ़ें- 

पूरे MVA से ढाई गुना सीटों पर आगे BJP, आंकड़ों से समझिए महाराष्ट्र में उसकी बंपर जीत की कहानी

SIR में सुस्ती पर विधायकों से नाराज BJP, पूछ लिया- दोबारा चुनाव नहीं लड़ना तो...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।