1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पत्नी और तीन बेटों की कर दी थी बेरहमी से हत्या, अब कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया

पत्नी और तीन बेटों की कर दी थी बेरहमी से हत्या, अब कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 31, 2026 12:29 pm IST,  Updated : Jul 31, 2026 12:29 pm IST

कुशीनगर की अदालत ने साल 2021 में हुए जघन्य हत्याकांड जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी सहित तीन बेटों को मौत के घाट उतार दिया था उसे फांसी सजा सुनाने के साथ दो लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

Representative image- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : ANI

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के अपर सत्र न्यायाधीश परमेश्वर प्रसाद की अदालत ने पत्नी एवं तीन बेटों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के दोषी व्यक्ति को फांसी की सजा सुनाई है। दोषी व्यक्ति पर अदालत ने दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 26 अगस्त 2021 को कसया थाने में घटना को दर्ज कराया गया था जिसमें कुड़वा दिलीप नगर के गुरमिया गोपाल टोला के जितेंद्र कुशवाहा ने धारदार हथियार से पत्नी सहित अपने तीन बेटों की हत्या कर दी है जिसमें ये शिकायत उनके ससुर रामजीत ने दर्ज कराई थी। इस मामले में 12 गवाह पेश किए गए जिसके बाद 30 जुलाई को अदालत ने अभियुक्त जितेंद्र कुशवाहा को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई। अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने आला कत्ल सब्जी काटने वाला पहसुल को किया था मौके से बरामद

कुशीनगर में साल 2021 में हुए इस जघन्य अपराध को जिले को लेकर जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) जीपी यादव और अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने दिए गए इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि कसया के मठिया विशंभर माधोपुर के रामजीत कुशवाहा ने 26 अगस्त, 2021 को कसया थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि कुड़वा दिलीप नगर के गुरमिया गोपाल टोला के जितेंद्र कुशवाहा से रामजीत ने अपनी बेटी लीलावती की शादी की थी जिससे तीन बच्चे- आकाश (8), विकास (6) और रिंकू (4) थे। रामजीत ने आरोप लगाया कि जितेंद्र ने 26 अगस्त की दोपहर दो बजे धारदार हथियार से चारों की गला रेतकर हत्या कर दी। इसकी सूचना पर पहुंची कसया पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आला कत्ल सब्जी काटने वाला पहसुल को बरामद किया और पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा गया

पत्नी और तीन बेटों की हत्या का दोषी करार दिए जाने के बाद जितेंद्र कुशवाहा को को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस मामले में अदालत ने साफ किया कि जितेंद्र कुशवाहा को फांसी के फंदे पर तब तक लटकाया जाए, जब तक उसकी मृत्यु न हो जाए। कसया थाने के विवेचक ने जांच पूरी कर आरोपित के खिलाफ हत्या की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें अब 5 साल तक चली लंबी सुनवाई के बाद अब अदालत ने मामले में दोषी को फांसी की सजा सुनाई है।

ये भी पढ़ें

बागपत में गोतस्करों पर पुलिस का एक्शन, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद

फेसबुक पर सूरज बनकर मिला, बाद में निकला मुन्ताज, अयोध्या में आया लव जिहाद का मामला; पुलिस से FIR और कार्रवाई की मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।