1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सांप को चूमकर हवाबाजी कर रहा था शख्स, अब अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रहा है जंग, Video

सांप को चूमकर हवाबाजी कर रहा था शख्स, अब अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रहा है जंग, Video

 Published : Jun 16, 2025 08:32 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 10:49 pm IST

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक शख्स रील बनाने के लिए सांप को चूमने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद सांप ने अचानक से शख्स की जीभ पर काट लिया है।

Snake byte during reel making- India TV Hindi
सांप को चूमने की कोशिश के दौरान हादसा। Image Source : PEXELS

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर एक शख्स को रील बनाने के दौरान सांप ने काट लिया है। जानकारी के मुताबिक, शख्स रील बनाने के लिए सांप को हाथ में लेकर चूमने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद सांप ने उसकी जीभ पर डस लिया। जीभ पर सांप द्वारा काटने के बाद शख्स की हालत बिगड़ गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला अमरोहा जिले के हैबतपुर गांव का है। यहां शुक्रवार को 50 वर्षीय जितेंद्र कुमार नाम का किसान सांप को बचाने के बाद उसके साथ वीडियो बना रहा था। लोगों को दिखाने के लिए वह सांप के साथ फोटो खिंचवा रहा था और रील बनवा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया है कि सांप के साथ वीडियो बनवाते वक्त शख्स नशे में था और धूम्रपान कर रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया।

सांप ने शख्स को कैसे काटा?

सोशल मीडिया पर जो कथित वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि शख्स सांप को अपनी गर्दन के चारों ओर लपेटते हुए और जीभ से सटाते हुए दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही शख्स ने अपनी जीभ को सांप की तरफ बढ़ाया, सांप ने अचानक से हमला किया और उसकी जीभ पर डस लिया। इस कारण वहां पर खड़े लोग डर गए। सांप के डसने के कारण शख्स की हालत बिगड़ गई। उसके पहले नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

गांव के मुखिया ने बताई पूरी कहानी

हैबतपुर गांव के मुखिया जयकीरत सिंह ने इस बारे में बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन इलाके में एक दीवार से सांप निकलने के कारण डर फैल गया था। इस दौरान जितेंद्र वहां पहुंचा और सांप को पकड़ लिया। मुखिया के मुताबिक, "वह सांप को पकड़े हुए था और उसे चूमने का प्रयास कर रहा था। जैसे ही उसकी पकड़ ढीली हुई, सांप ने उसकी जीभ पर काट लिया। जितेंद्र ने सांप को छोड़ दिया, जो फिर (सांप) पास की झाड़ियों में चला गया।" (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- यूपी में शख्स ने लाश से रचाई शादी, अंतिम संस्कार के लिए आए पंडित ने पढ़ा विवाह का मंत्र; जानें क्या है पूरा मामला

Video: छोटी सी बात पर लड़की ने तान दी रिवाल्वर, पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।