1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पुलिस ने सुबह-सुबह कर दिया बड़ा एनकाउंटर, संजीव जीवा गिरोह का शार्प शूटर शाहरुख पठान ढेर

यूपी पुलिस ने सुबह-सुबह कर दिया बड़ा एनकाउंटर, संजीव जीवा गिरोह का शार्प शूटर शाहरुख पठान ढेर

 Reported By: Shoaib Raza, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 14, 2025 09:53 am IST,  Updated : Jul 14, 2025 05:31 pm IST

यूपी पुलिस ने सोमवार को सुबह-सुबह एनकाउंटर में संजीव जीवा गिरोह के शार्प शूटर शाहरुख पठान को ढेर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, ये कामयाबी मेरठ एसटीएफ को मिली है।

up sanjeev jiva gang sharp shooter encounter- India TV Hindi
मुजफ्फरनगर में शार्प शूटर शाहरुख पठान ढेर। Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को सुबह-सुबह बड़े एनकाउंटर को अंजाम दिया है। यूपी एसटीएफ (STF) ने मुजफ्फरनगर में कुख्‍यात संजीव जीवा गैंग के शार्प शूटर शाहरुख पठान को एनकाउंटर में मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक, सुबह-सुबह यूपी एसटीएफ और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई जिसमें गोली लगने के कारण शाहरुख पठान की मौत हो गई है। ये कामयाबी मेरठ एसटीएफ को मिली है। आइए जानते हैं कि पुलिस ने शाहरुख पठान का एनकाउंटर कैसे किया और उसके पास से कौन सी चीजें बरामद हुई हैं।

कैसे हुआ एनकाउंटर?

जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि शाहरुख मुजफ्फरनगर छपार क्षेत्र में है, एसटीएफ ने घेराबंदी करते हुए उसे घेरा। मुठभेड़ के दौरान शाहरुख को गोली लग गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एनकाउंटर के दौरान शूटर शाहरुख के साथ मौजूद दूसरे बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस के द्वारा उनको पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कौन था शाहरुख पठान?

जानकारी के मुताबिक शाहरुख पठान यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के खलापार इलाके का रहने वाला था। शाहरुख पठान ने साल 2015 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। वह 2016 में पुलिस कस्टडी से फरार भी हुआ था। शाहरुख पठान के ऊपर दर्जन से ज्यादा गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। PTI के मुताबिक, पठान पर मुजफ्फरनगर, संभल और हरिद्वार में हत्या और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। मेरठ एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर जिले के छपार थाना क्षेत्र में एनकाउंटर में सोमवार को उसे मार गिराया। आपको बता दें कि इस गैंग के प्रमुख संजीव जीवा की करीब दो साल पहले लखनऊ में पेशी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

शाहरुख पठान के पास से क्या-क्या मिला?

 

  • 30 एमएम पिस्टल बरेटा 
  • 32 एमएम रिवाल्वर आर्डिनेंस 
  • 9 एमएम पिस्टल देशी 
  • बिना नंबर की सफेद ब्रेजा कार 
  • 7 ज़िंदा कारतूस 9 एमएम 
  • 10 ज़िंदा कारतूस 32 एमएम 
  • 46 ज़िंदा कारतूस 30 एमएम 
  • 6 खोखा कारतूस 31 एमएम

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 14 लोगों की मौत, मॉनसून ने राज्य में मचाया कहर

रिटायर्ड साइंटिस्ट को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 1.29 करोड़, गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।