1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Murder Case: होटल लाया-शराब पिलाई, फिर किया मां और 4 बहनों का कत्ल, पिता ने भी की मदद

Lucknow Murder Case: होटल लाया-शराब पिलाई, फिर किया मां और 4 बहनों का कत्ल, पिता ने भी की मदद

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 01, 2025 12:18 pm IST,  Updated : Jan 01, 2025 01:15 pm IST

Lucknow Murder Case: लखनऊ में हुए खौफनाक हत्याकांड में बड़े खुलासे हो रहे हैं। आरोपी ने बताया है कि वह परिवार को पहले होटल लाया, उन्हें शराब पिलाई, फिर अपनी मां और 4 बहनों का कत्ल कर दिया।

आरोपी अरशद (दाएं) और उसका परिवार।- India TV Hindi
आरोपी अरशद (दाएं) और उसका परिवार। Image Source : INDIA TV

Lucknow Family Murder News: नए साल के पहले दिन ही उत्तर प्रदेश का लखनऊ खौफनाक हत्याकांड से दहल उठा है। होटल शरणजीत में अरशद नाम के एक शख्स ने अपनी ही मां और 4 बहनों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे लगातार पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अरशद ने अपना आरोप कबूल करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने ये भी बताया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने में उसके पिता ने भी उसकी मदद की है।

आरोपी ने क्या बताया?

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अरशद ने अपनी चार बहनों और माता की हत्या करने की घटना को कबूल करते हुए बताया कि उसने मोहल्ले वालों के डर से ये हत्या की है। अरशद ने बताया है कि मोहल्ले वाले इनके परिवार को परेशान कर रहे थे। इसको डर था कि अगर इसे कुछ हो गया तो इनकी माँ और बहन का क्या होगा, इसलिए इसने उनको मार देने का फ़ैसला किया।

इस तरह की बेरहमी से हत्या

आरोपी अरशद ने बताया है कि वह परिवार को पहले अजमेर लेकर गया फ़िर यूपी के लखनऊ लाकर सभी को होटल में रुकवाया। रात्रि में उसने उनहें शराब पिलाई और कुछ के मुँह में कपड़ा डालकर दुपट्टे से गला दबा दिया। वहीं, उसने कुछ की कलाई ब्लेड से काट दी। आरोपी ने खुलासा किया है कि इस काम में उसके पिता ने भी मदद की है।

खुद पहुंचा पुलिस थाने

अरशद ने इस हत्याकांड के बाद अपने पिता को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया और स्वयं थाने पहुँचकर घटना की सूचना दी। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल ब्लेड व दुपट्टा बरामद कर लिया गया है। आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रत्येक तथ्य के संबंध में साक्ष्य संकलन कर सत्यापित किया जा रहा है।

Video में सीएम योगी से की अपील

इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वीडियो भी बनाया था। वीडियो में अरशद ने अपने मोहल्ले वालों पर आरोप लगाया है। उसने कहा है कि मोहल्ले वाले उसकी बहन को हैदराबाद में बेचना चाहते थे। मोहल्ले में लोग उसकी जमीन को कब्जा करने में लगे हुए थे। अरशद मुसलमानों के अत्याचार से परेशान होकर हिन्दू धर्म परिवर्तन करना चाहता था। अरशद ने वीडियो में सीएम योगी से भी अपील की है। उसने सीएम योगी से कहा- "जो आप कर रहे हैं, अच्छा कर रहे हैं। जो जिम्मेदार हैं उनको छोड़ियेगा नहीं। ये आरोपी लोग नकली नोटों का धंधा भी करते हैं।"

ये भी पढ़ें- लखनऊ में दिल दहलाने वाली वारदात: होटल में 5 लोगों की हत्या, शख्स ने मां और बहनों का किया कत्ल

यूपी में खाने के लिए 'मोर और मोरनी' का शिकार, बहराइच में हाफिज अली गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।