1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'जहां-जहां हिंदू घटा, वहां-वहां पिटा', बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने जनसंख्या बढ़ाने की अपील की

'जहां-जहां हिंदू घटा, वहां-वहां पिटा', बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने जनसंख्या बढ़ाने की अपील की

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Mar 23, 2025 06:27 pm IST,  Updated : Mar 23, 2025 06:28 pm IST

न्होंने कहा कि जो लोग बदतमीजी कर रहे हैं ना, कभी कश्मीर में कर देते हैं तो कभी संभल में कर देते हैं, कभी नागपुर में कर देते हैं। इनके खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए आपको तैयार होना है।

Sakshi maharaj- India TV Hindi
साक्षी महाराज Image Source : PTI

मैनपुरी: भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने हिंदुओं से जनसंख्या बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जहां हिंदुओं की आबादी घटी है, वहां वे पिटे हैं। साक्षी महाराज मैनपुरी में आयोजित अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के सम्मेलन में बोल रहे थे। 

तैयार रहना है आपको 

साक्षी महाराज ने संभल और नागपुर में हिंसा करनेवालों को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि जो लोग बदतमीजी कर रहे हैं ना, कभी कश्मीर में कर देते हैं  तो कभी संभल में कर देते हैं, कभी नागपुर में कर देते हैं। इनके खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए आपको तैयार होना है। 

जनसंख्या पर ध्यान देना होगा 

उन्होंने कहा कि हम तो बाबाजी हो गए। आपको जनसंख्या पर थोड़ा ध्यान देना होगा। जहां-जहां हिंदू घटा, वहां-वहां पिटा... कश्मीर में हिंदू पिट गया संभल में टूट गया। साक्षी महाराज ने आगे कहा-'यह तो भला कहें भगवान का कि हमें योगी जी मिल गए, मोदी जी मिल गए, और देश बच गया। नहीं तो इस देश में दुश्मन गजवा ए हिंद के सपने देख रहे थे।

2047 तक भारत दुनिया का सबसे विकसित राष्ट्र होगा

साक्षी महाराज ने आगे कहा-पीएफआई का एजेंडा था कि 2047 तक गजवा-ए-हिंद करना था। यही तारीख तय की गई थी लेकिन मैं प्रणाम करता हूं मोदी जी की मां को जिन्होंने ऐसा लाल पैदा किया। पीएफआई की ओर से गजवा-ए हिंद की समय सीमा तय की गई थी 2047 लेकिन नरेंद्र मोदी ने कहा 2047 तक भारत दुनिया का सबसे विकसित राष्ट्र होगा और विश्व गुरु कहलायेगा। 

अब देश का हिंदू जाग गया है

साक्षी महाराज ने कहा कि एक वक्त था जब देश में रोज बम ब्लास्ट होते थे। रोज दंगे होते थे। अब जरा कोई दंगे करके देखे। हमारे बुलडोजर बाबा का बुलडोजर पहुंच जाता है। पुलिस वाले भी देखते रहते हैं कि केवल आदेश मिले बाबा जी का। आदेश मिलते ही काम तमाम..। अब इस देश का हिंदू जाग गया अब सोने वाला नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।