1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकसभा चुनाव : यूपी में बीजेपी की क्यों हुई हार? पार्टी में मंथन जारी, लखनऊ में हो रही है समीक्षा बैठक

लोकसभा चुनाव : यूपी में बीजेपी की क्यों हुई हार? पार्टी में मंथन जारी, लखनऊ में हो रही है समीक्षा बैठक

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jun 14, 2024 01:29 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 01:44 pm IST

उत्तर प्रदेश में उम्मीद के मुताबिक लोकसभा चुनाव रिजल्ट नहीं आने पर पार्टी के अंदर मंथन का दौर शुरू हो गया है। लखनऊ दफ्तर में समीक्षा बैठक हो रही है।

BJP- India TV Hindi
बीजेपी Image Source : FILE

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में उम्मीद के बिल्कुल विपरीत रिजल्ट का सामना करना पड़ा। अब हार के कारणों की समीक्षा की जा रही है। इस कड़ी में लखनऊ में  बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में लगातार समीक्षा बैठक हो रही है। आज बीजेपी आफिस में पहले पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हो रही है जिसमें हार की समीक्षा होगी फिर कानपुर मंडल के हारे प्रत्याशियों से हार पर चर्चा होगी।

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की की 80 सीटों पर 70 पदाधिकारियों को लगाया था। इन्हें रोज़ पार्टी दफ्तर को चुनाव के बारे में बताना था।आज इनसे पता किया जाएगा कि आखिर ज़मीनी हकीकत क्यों नही बताई गई,क्या गड़बड़ हुआ। इन सब बिंदुओं पर पार्टी के अंदर चर्चा होगी।

वहीं बांदा से हारे बीजेपी प्रत्याशी आर के पटेल का कहना है कि पार्टी के लोगों ने भीतरघात किया जिसका बड़ा नुक़सान हुआ। उन्होंने कहा कि गठबंधन ने आरक्षण ख़त्म करने , संविधान  बदलने जैसा झूठा प्रचार किया। मायावती को जो दलित वोट जाता था वो समाजवादी पार्टी में चला गया, यह भी बीजेपी की हार की वजह बनी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।