1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीवी के आशिक ने की पति की हत्या, सिर काटकर बोरवेल में फेंका; पुलिस ने उतारा 'इश्क का भूत'

बीवी के आशिक ने की पति की हत्या, सिर काटकर बोरवेल में फेंका; पुलिस ने उतारा 'इश्क का भूत'

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jan 13, 2026 12:58 pm IST,  Updated : Jan 13, 2026 12:58 pm IST

फिरोजाबाद में भी मेरठ वाली मुस्कान जैसा एक कांड सामने आया है। यहां पत्नी के आशिक ने पति की हत्या कर दी। उसने मृतक पति का सिर काटकर बोरवेल में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पति का सिर काटकर बोरवेल में फेंका।- India TV Hindi
पति का सिर काटकर बोरवेल में फेंका। Image Source : REPORTER INPUT

फिरोजाबाद: आशिकी का भूत सिर पर सवार हो तो फिर रिश्तों के मायने नहीं रह जाते। ऐसा ही एक मामला अब यूपी के फिरोजाबाद से सामने आया है। यहां पत्नी के प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मृतक का सिर काटकर बोरवेल में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी के अभी चार साल ही हुए थे। वहीं आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मृतक की पत्नी, पत्नी का प्रेमी और प्रेमी का दोस्त शामिल हैं। 

पति करता था विरोध

दरअसल, पूरा मामला फिरोजाबाद के थाना नारखी का बताया जा रहा है। यहां के जाखई गांव में दो दिन पहले 23 वर्षीय युवक सौरभ का शव खेत में बंद पड़े ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला। हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए और जांच पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पाया गया कि मृतक की पत्नी प्रीति का शादी से पहले सूरज नाम के युवक से संबंध था। पति को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने दोनों के बीच संबंध का विरोध करने लगा। 

सिर काटकर बोरवेल में फेंका

पुलिस का कहना है कि पति के विरोध की वजह से पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद 9 जनवरी की देर शाम सूरज ने सौरभ को फोन करके मिलने बुलाया। इस दौरान सूरज के साथ उसका साथी सलमान भी था। प्लान के अनुसार दोनों ने सौरभ को नशा कराया और फिर बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने धारधार हथियार से सौरभ का गला काटकर अलग कर दिया। उन्होंने सौरभ का सिर बोरवेल में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा उसका साथी सलमान और मृतक की पत्नी प्रीति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। (इनपुट- लवकुश शर्मा)

यह भी पढ़ें-

थार लेकर स्टंटबाजी कर रहा था शख्स, पुलिस ने पकड़ा तो हाथ जोड़कर मांगने लगा माफी; सामने आया VIDEO

बदमाशों ने व्यापारी को धक्का देकर गिराया, फिर स्कूटी और 4 लाख कैश लेकर हुए फरार; CCTV फुटेज आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।