डॉग वफादार तो होते ही हैं अगर उन्हें ट्रेनिंग दे दी जाए तो बहुत समझदार भी हो जाते हैं। ऐसे ही एक समझदार डॉग का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक डॉग टॉयलेट की सीट उठाकर खुद उसमें सुसू करता है और फिर फ्लश करके सीट ढक भी देता है। लोग इस डॉग की खूब तारीफ तो कर ही रहे हैं साथ ही कह रहे हैं कि इंसानों को इस कुत्ते से सीख लेनी चाहिए, जिसे पता है कि कहां पेशाब करना चाहिए।
Related Stories
लोग कह रहे हैं कि इंसान होकर कुछ लोग दीवारों पर और खुले में लघुशंका करते हैं वहीं इस डॉग को देखो ये कुतना समझदार है। इस वीडियो को Omar Von Muller नाम के यूट्यूब चैनल ने मई में शेयर किया था। इस वीडियो को अब तक करीब 90 हजार लोगों ने देख लिया है। देखिए वीडियो-
अक्सर ही डॉग्स के ऐसे प्यारे और समझदारी वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। देखिए इस डॉग को कैसे झूले का मजा ले रहा है।
इतना केयरिंग, इंसानों के सच में लेनी चाहिए सीख