1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: मेरठ-गाजियाबाद के बाद अब दिल्ली में तंदूरी रोटी पर थूकने का मामला आया सामने, वीडियो देख भड़के लोग

Viral Video: मेरठ-गाजियाबाद के बाद अब दिल्ली में तंदूरी रोटी पर थूकने का मामला आया सामने, वीडियो देख भड़के लोग

 Published : Mar 19, 2021 10:52 pm IST,  Updated : Mar 19, 2021 10:52 pm IST

मेरठ और गाजियाबाद के बाद अब दिल्ली में भी रोटी बनाते वक्त उसमें थूकने का वीडियो वायरल हो रहा है।

man spitiing on tandoori - India TV Hindi
तंदूरी रोटी पर थूकता हुआ शख्स  Image Source : TWITTER/SCREENSHOT/@PRATEEK2385

पिछले कुछ समय से एक के बाद एक ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें तंदूरी रोटी पर थूकने की बात की जा रही है। हाल ही में मेरठ और गाजियाबाद से ऐसे मामले सामने आने के बाद अब देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी इस तरह का मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को तंदूरी रोटी बनाने के दौरान उसमें थूकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Viral Video: डीजे पर गाना बजते ही जमकर नाच रहे थे चचा, तभी आ गईं चाची और फिर...

जानकारी के मुताबिक, यह मामला दिल्ली के ख्याला इलाके में मौजूद चांद नाम के होटल का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो शख्स तंदूर रोटी बना रहे होते हैं। इसी दौरान एक शख्स उसमें थूक देता है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया जिसके बाद ये वायरल हो गया। साथ ही ये मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस को इस घटना की सूचना मिली ही वो मौके पर पहुंच गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, वीडियो देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और लोग इस घटना की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स लगातार इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं।

Viral Video: सड़क किनारे ऑटो ड्राइवर ने लावणी पर किया ऐसा जोरदार डांस, वायरल हो रहा वीडियो

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बताया जा रहा है कि आरोपियों के नाम मोहम्मद इब्राहिम और साबी अनवर हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ IPC की धारा 269, 270, 273 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस का यह भी कहना है कि होटल के पास लाइसेंस तक नहीं था लिहाजा होटल का भी चालान काटा गया है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया है। बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मेरठ से भी रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल हुआ था, जिससे सनसनी मच गई थी। 

पढ़ें वायरल से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें- 

Viral Video: बकरी के साथ सेल्फी लेने में बिजी हो गई महिला तभी अचानक...

शादी समारोह के लिए खाना बनाते हुए हलवाई ने की ऐसी हरकत, पकड़ लिया पुलिस ने...

Video: मरने का नाटक कर हिरण ने भेड़िए और तेंदुए को बनाया बेवकूफ, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।