1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: कार को बहने से बचाने के लिए शख्स ने किया बेहतरीन जुगाड़, लोगों को पसंद आ रहा आईडिया

Viral Video: कार को बहने से बचाने के लिए शख्स ने किया बेहतरीन जुगाड़, लोगों को पसंद आ रहा आईडिया

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Sep 09, 2021 11:09 pm IST,  Updated : Sep 09, 2021 11:09 pm IST

इंसान अपनी बुद्धि का प्रयोग कब, कहां और कैसे कर सकता है। इस बात का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है। लेकिन, सही जगह और तरीके से दिमाग लगाने से कई फायदे भी होते हैं।

viral video - India TV Hindi
वायरल  Image Source : TWITTER/@SAGAR4BJP

भारी बारिश के कारण देश के जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। कई इलाकों में गली-मोहल्ले और घरों में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो क्लिप तेलंगाना के राजन्ना सिरिसिला जिले का है। जहां, शांतिनगर इलाके में बाढ़ का पानी गलियों में घुस गया है।

Viral Video: केक काटने के लिए दूल्हा-दुल्हन ने उठाई तलवार, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गली में पानी भरा हुआ है। उसी गली में एक घर है जिसके सामने कार खड़ी हुई है। लेकिन, ये कार रस्सी से काफी मजबूती  से बंधी हुई है। ट्वीट में दी गई जानकारी के मुताबिक किसी शख्स ने अपनी कार को बाढ़ में बहने से बचाने के लिए ये पैंतरा आजमाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों को शख्स का ये जुगाड़ काफी पसंद आ रहा है। वीडियो को अबतक 8 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, 100 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। 

ट्विटर पर ये क्लिप शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा,-‘अब सिरसिल्ला इस जुगाड़ के लिए मशहूर हो गया है। पहली बार सिरसिल्ला में किसी कार के मालिक ने अपनी गाड़ी को ऐसे रस्सी से बांधा है। आपने आखिरी बार तेलंगाना में ऐसा कुछ कब देखा था?' 

पढ़िए अन्य संबंधित खबरें- 

Video: इंसानी गलतियों का नतीजा भुगत रहा था जानवर, इंसान ही मसीहा बनकर आया

Viral Video: सड़क किनारे डस्टबिन में कूड़ा डालने आया शख्स, तभी अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए होश

Viral Video: चालाक लकड़बग्घे ने बुजुर्ग पर किया हमला, लाठी लेकर आ पहुंचा फरिश्ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।