1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चीन को सबक सिखाने के लिए अब इस मशहूर जोड़ी ने बनाया 'चाइना बैन करो' गाना, सोशल मीडिया पर मचा दी खलबली

चीन को सबक सिखाने के लिए अब इस मशहूर जोड़ी ने बनाया 'चाइना बैन करो' गाना, सोशल मीडिया पर मचा दी खलबली

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 30, 2020 01:48 pm IST,  Updated : Jun 30, 2020 02:10 pm IST

मशहूर म्यूजिक कंपोजर जोड़ी सनी और इंदर बावरा ने चाइना बैन करो को लेकर गाना बनाया है। ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Sunny and Inder Bawra- India TV Hindi
Sunny and Inder Bawra Image Source : TWITTER/SUNNYINDERBAWRA

भारत ने चाइना के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए टिक टॉक सहित 59 चाइनीज एप पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है। वहीं अब 'चाइना को बैन करो' को लेकर एक गाना खूब वायरल हो रहा है। ये गाना मशहूर म्यूजिक कंपोजर जोड़ी सनी और इंदर बावरा ने बनाया है। 

भारत में टिक टॉक बैन होते ही सोशल मीडिया पर मची हलचल, टिक टॉक सेलेब्रिटीज के आ रहे रिएक्शन

इस गाने को कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इस पंजाबी गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। रोनिल नाम के यूजर ने लिखा- 'एक बार फिर से आप लोगों ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। इस बार चाइना को बैन करो पर।' वहीं राकेश प्रजापति नाम के यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'बिल्कुल कुमार जी, जरूर डिलीट करेंगे चाइनीज एप।' 

आपको बता दें, भारत सरकार ने ये फैसला गलवान घाटी में हुई भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद लिया है। इस झड़प के बाद दोनों देशों के बीच स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं अब चाइनीज एप को बैन कर भारत ने चाइना को आर्थिक चोट पहुंचाई है। इस फैसले के कारण चाइना को करोड़ों का नुकसान हुआ है। 

'चाइना बैन करो' गाना बनाने वाली म्यूजिक कंपोजर जोड़ी सनी और इंदर बाजवा फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स के लिए म्यूजिक कंपोज कर चुके हैं। इस जोड़ी ने कई फिल्मों में गानों को कंपोज करने का काम किया है। इन फिल्मों के नाम 'अंकुर अरोड़ा मर्डर केस', 'रॉकी हैंडसम', 'मदारी', 'बधाई हो' हैं। वहीं सीरियल्म में 'देवों का देव महादेव', 'महाराणा प्रताप' और 'जय श्री कृष्णा' शामिल हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।