धर्मेंद्र प्रताप सिंह नाम के एक शख्स के लिए उसकी लंबाई ही मुसीबत बन गई है। देश के सबसे ज्यादा लंबे आदमी के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके धर्मेंद्र की लंबाई 8 फीट 2 इंच है। लेकिन इतने लंबे होने की वजह से धर्मेंद्र को अब दुल्हन नहीं मिल पा रही है और उनकी शादी नहीं हो पा रही है। इसलिए उनकी ये लंबाई ही उनके लिए परेशानी की सबब बन गई है।
Related Stories
धर्मेंद्र ने खुद ये बातें कही हैं। धर्मेंद्र की उम्र 45 साल की हो गई है लेकिन वो अभी तक अपने लिए वाइफ नहीं ढूंढ़ पाए हैं।
धर्मेंद्र यूपी के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। 2 साल पहले धर्मेंद्र का हिप रिप्लेसमेंट भी हुआ था। लंबाई की वजह से इसमें काफी दिक्कत भी आई थी, मगर अब वो बिल्कुल ठीक हैं।