1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIRAL VIDEO : नकली पैर लगते ही थिरकने लगा अफगानी बच्चा, चंद घंटों में सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

VIRAL VIDEO : नकली पैर लगते ही थिरकने लगा अफगानी बच्चा, चंद घंटों में सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 09, 2019 06:51 pm IST,  Updated : May 09, 2019 06:51 pm IST

Viral Video : नकली पैर लगते ही थिरकने लगा बच्चा। शायद इसे ही कहते हैं जीवन बदल देने वाली असली खुशी

boy dance - India TV Hindi
boy dance  Image Source : GOOGLE

सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक Video Viral हो रहा है। असली खुशी क्या है? बेहतर खाना, अच्छा पहनना। नहीं असली खुशी वो है जब थिरकने और दौड़ने को बेताब एक मासूम को उसका खोया हुआ पैर वापिस मिल जाए। जी हां, सोशल मीडिया पर इस नन्हें अफगानी बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। इस बच्चे ने एक अफगानिस्तान में आतंकियों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग के फटने से अपना एक पैर गवां दिया था। इसके बाद वो चलने फिरने में दिक्कत महसूस कर रहा था।

कुछ दिन पहले इंटरनेशनल रेड क्रॉस ओर्थोपेडिक हॉस्पिटल सेंटर में अहमद सैयद रहमान नामक इस बच्चे का नकली पैर लगाया गया तो वो खुशी से थिरक उठा। अस्पताल की नर्स ने अहमद की इस बेपनाह खुशी को वीडियो में कैद कर लिया। अब अहमद नाच सकता है, दौड़ सकता है और भी कई काम कर सकता है जो पैर न होने के चलते वो करने से मायूस था। वीडियो में अहमद के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।

सोशल मीडिया पर अहमद का ये खुशी वाला डांस वायरल हो चुका है। आप भी देख सकते हैं कि कैसे अहमद नकली पैर के सहारे अफगानी डांस कर रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।