1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: साइकिल चलाते हुए खतरनाक स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, यूं गिरा मुंह के बल

Viral: साइकिल चलाते हुए खतरनाक स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, यूं गिरा मुंह के बल

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Sep 05, 2021 02:13 pm IST,  Updated : Sep 05, 2021 02:13 pm IST

इन दिनों इंटरनेट की दुनिया पर एक ऐसा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी तो होगी ही साथ में जमकर हंसेंगे भी। इस वीडियो में युवक साइकिल चलाते हुए स्टाइल में स्टंट कर रहा है।

stunt- India TV Hindi
साइकिल चलाते युवक ने दिखाया करतब Image Source : TWITTER/HOLD MY BEER

आज कल युवाओं में कुछ अलग करने का जुनून सवार है। लोग नए स्टंट करने के लिए ज्यादा एक्साइटेड होते हैं। कई बार ये ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार लोग फेमस होने के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देते हैं। हालांकि, कुछ लोग अलग करने के चक्कर में कामयाब हो जाते हैं तो वहीं कुछ का मजाक भी बन जाता है। ऐसे तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। 

इन दिनों इंटरनेट की दुनिया पर एक ऐसा ही वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी तो होगी ही साथ में जमकर हंसेंगे भी। इस वीडियो में युवक साइकिल चलाते हुए स्टाइल में स्टंट कर रहा है।

दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक खूब मजे से साइकिल चला रहा होता है। इसके बाद वह अपनी साइकिल को स्टैंड के सहारे हवा में उड़ाने की कोशिश करता है, जिसमें वो कामयाब भी हो जाता है और साइकिल को हवा में उड़ाता है। लेकिन तभी वह किसी चीज से जाकर टकरा जाता है, जिससे उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और फिर क्या था, वह धड़ाम से मुंह के बल गिर जाता है।

Viral: बकरी संग वीडियो बनाना पड़ा महंगा, पड़ी ऐसी चोट कि जिंदगी भर याद रहेगी

इस वीडियो को ट्विटर पर HldMyBeer नाम के एक पेज ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा है। 

लोग न सिर्फ इस क्लिप को देखने के बाद जमकर ठहाके लगा रहे हैं, बल्कि इस मजेदार कमेंट के साथ रिएक्शन भी दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- इस तरह का स्टंट करने से पहले खूब प्रैक्टिस कर लेनी चाहिए।

Viral Pic : भैंसा कर रहा था परेशान, हथिनी ने एक झटके में सिखा दिया सबक

Viral : फैशन शो के दौरान ब्राइडल लहंगा पहने यूं गिरी मॉडल, देखें वीडियो

एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा खतरनाक स्टंट करने से पहले सौ बार सोचेगा।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।