अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार और फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं, जो आते ही इंटनेट पर सुर्खियां बटोर लेते हैं। कई वीडियोज को देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा कि भला ऐसा भी हो सकता है! इन दिनों दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सीगल पक्षी को बड़े ही मस्त अंदाज में स्टोर से चिप्स का पैकेट चोरी करते हुए देखा जा सकता है।
Related Stories
दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सीगल पक्षी स्टोर के बाहर मंडरा रही है। उसे देखकर ऐसा लगता है कि मानो वह आराम से टहल कर रही है। लेकिन पक्षी स्टोर का गेट खुलने का इंतजार करती है। स्टोर का दरवाजा ऑटोमेटिक बार-बार खुलकर बंद हो रहा है। पक्षी स्टोर का गेट खुलने का इंतजार करती है और फिर जैसे ही दरवाजा पूरा खुल जाता है वो झट से अंदर चली जाती है। कुछ पल बाद जब दरवाजा फिर से खुलता है तो वह अपनी चोंच में चिप्स के एक छोटे से पैकेट को पकड़ कर बाहर आती हुई दिख रही है। उसके बाद पक्षी इस पैकेट को खोलकर बड़े ही आराम से खाती है।
इस समय कोई भी शॉपिंग मॉल के आसपास नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, उसकी ये हरकत कैमरे में कैद हो जाती है। पक्षी बिना किसी डर के स्टोर के बाहर चिप्स खाती रहती है।
वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर ViralHog नाम के एक पेज ने शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को तीन लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं।
यूजर्स इस पर एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट और रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'पूरी तरह से योजना बना कर बर्ड आई थी, बर्ड की ये पहली चोरी नहीं है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'पक्षी बेहद ही स्मार्ट होते हैं।'