1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral : अपने ही मालिक के खिलाफ जाकर कुत्ते ने यूं बचाई मछलियों की जान, दिल जीत लेगा ये वीडियो

Viral : अपने ही मालिक के खिलाफ जाकर कुत्ते ने यूं बचाई मछलियों की जान, दिल जीत लेगा ये वीडियो

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Sep 07, 2021 11:22 pm IST,  Updated : Sep 07, 2021 11:23 pm IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर डॉग का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक कुत्ता मछलियों की जान बचाने की कोशिश कर रहा है।

photos- India TV Hindi
 कुत्ते ने बचाई मछलियों की जान Image Source : INSTAGRAM/ ANIMALS_DOSE

अक्सर सोशल मीडिया पर पालतू जानवरों के क्यूट वीडियो और तस्वीरें वायरल होते रहते हैं। देखा जाए तो कुत्ते और बिल्ली जैसे जानवरों के वीडियो को देखना लोग काफी पसंद करते हैं। ज्यादातर इंसानों की ये गलतफहमी रहती है कि नफरत औऱ प्यार सिर्फ इंसान ही कर सकते हैं। ऐसा नहीं है, जानवरों में भी ये सारे गुण होते हैं, वे भी एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर डॉग का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक कुत्ता मछलियों की जान बचाने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो में यह कुत्ता हर हाल में इनकी जान बचाना चाहता है जिसके लिए वे पूरी कोशिश भी करता है। मछली की जान बचाने के लिए अपने ही मालिक से भिड़ जाता है। लोगों को यह क्लिप खूब पसंद आ रही है। 

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी तालाब किनारे बैठकर एक शख्स मछली पकड़ रहा है। साथ में एक कुत्ता भी है। शख्स एक- एक करके मछली को पकड़ता है और फिर बगल में रखे टब में डालता जाता है। इस बीच डॉगी की नजर उस पर पड़ती है और फिर वो टब के पास जाकर मछली से भरा टब पानी में फेंक देता है। ये देखकर शख्स कुत्ते को रोकने की कोशिश करता है लेकिन कुत्ता शख्स को पीछे कर मछलियों को वापस पानी में फेंक देता है। 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर animals_dose नाम के एक पेज ने शेयर किया है। यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं। वहीं इस वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि इंसानों से ज्यादा इंसानियत कुत्तों में होती है।

Viral: बकरी संग वीडियो बनाना पड़ा महंगा, पड़ी ऐसी चोट कि जिंदगी भर याद रहेगी

Viral Pic : भैंसा कर रहा था परेशान, हथिनी ने एक झटके में सिखा दिया सबक

Viral: चिंपांजियों को ड्रोन उड़ाते देखकर सकते में आ जाएंगे, इन्हें मामूली समझने की भूल ना करना

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।