सोशल मीडिया की दुनिया में आपको आए दिन कुछ न कुछ अलग देखने को मिल ही जाता है। वहीं कुछ वीडियो को देखकर हंसी आ जाती है तो कुछ वीडियो को देखकर लोग हैरान होते हैं। कई वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं, जिसे लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। खासकर स्टंट या प्रैंक वीली चीजों को लोग काफी देखते हैं और वीडियो जमकर वायरल भी होते हैं।
Related Stories
इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां लड़की अपने बॉयफ्रेंड के ऊपर ऐसा स्टंट करती है कि बेचारे उसके बॉयफ्रेंड का बुरा हाल हो जाता है। लड़की पूरे कॉफिडेंस के साथ स्टंट करती है। उसे लगता है कि वह जो कर रही है उसे बहुत अच्छे से कर लेगी, लेकिन ऐसा होता नहीं है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का काले रंग का चश्मा लगाए बड़े आराम से कुर्सी पर लेटा हुआ नजर आ रहा है। इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड उसके पास जाती है और पानी से भरा बोतल उसके सिर पर रखती है। इसके बाद लड़की कैमरे की ओर इशारा करते हुए भागकर पीछे चली जाती है। फिर जमीन पर एक फुटबॉल नजर आ रहा है। लड़की इस फुटबॉल को किक मारकर बॉयफ्रेंड के सिर पर रखी बोतल को गिराने की कोशिश करती है। लेकिन, इसके बाद जो होता है वो शायद ही किसी ने ऐसा सोचा होगा। लड़की के किक से फुटबॉल सीधे लड़के के चेहरे पर जाकर लगती है। जिसके बाद लड़का हड़बड़ाते हुए उठ जाता है। उसे ऐसा अंदाजा भी नहीं हुआ कि लड़की के स्टंट के चक्कर में उसका इतना बुरा हाल होगा।
Viral: बकरी संग वीडियो बनाना पड़ा महंगा, पड़ी ऐसी चोट कि जिंदगी भर याद रहेगी
Viral: सिर पर तरबूज रखकर युवक ने किया डांस, लोग बोले- वाह क्या बैलेंस है
इस वीडियो को ट्विटर पर HldMyBeer34 नाम के एक पेज ने शेयर किया है। यह वीडियो 10 सेकंड का है और ये इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- शी शूट्स, शी स्कोर्स।
Viral Pic : भैंसा कर रहा था परेशान, हथिनी ने एक झटके में सिखा दिया सबक
वहीं इस वीडियो पर लोग एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-ऐसी लड़की मिली कहां से। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बोतल तो बस एक बहाना था।