1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्मी में चिल करती बिल्ली संग हो गया धोखा, Video देखकर कहेंगे 'दोस्त दोस्त ना रहा'

गर्मी में चिल करती बिल्ली संग हो गया धोखा, Video देखकर कहेंगे 'दोस्त दोस्त ना रहा'

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2021 04:07 pm IST,  Updated : May 01, 2021 04:07 pm IST

अच्छे दोस्त किस्मत से मिला करते हैं...और दोस्त बुरे हों तो भी किस्मत को ही कोसा जाता है। इन बिल्लियो को देखकर आपको भी अपने किसी ऐसे ही दोस्त की याद आ जाएगी।

naughty cat video- India TV Hindi
naughty cat video Image Source : TWITTER/@SUSANTANANADA3

दुनिया में खून के रिश्तों से भी ज्यादा अगर किसी रिश्ते को अहमियत दी गई है तो वो है दोस्ती। अच्छे दोस्त हमेशा किस्मत से मिला करते हैं औऱ बुरे दोस्त भी किस्मत से ही मिल जाते हैं। अच्छी और बुरी दोस्ती पर न जाने कितनी फिल्में बनी होंगी। लेकिन दोस्ती सिर्फ इंसान ही करते हों, ऐसा नहीं कहा जा सकता। दोस्ती जानवर भी करते हैं और कपटी दोस्त जानवरों में भी होते हैं।  ऐसी ही एक मौकापरस्त दोस्त बिल्ली का वीडियो वायरल हो रहा है जो चिल करती अपनी दोस्त को ही पानी में गिरा देती है।

इस बात को अगर वीडियो के जरिए दिखाया जाए तो ज्यादा समझ आएगा। वीडियो में स्वीमिंग पूल किनारे रिलेक्स कर रही है, तभी पीछे से दबे पांव एक और काली बिल्ली आती है और वो बेफिक्र बैठी बिल्ली की पूंछ छेड़ देती है, अचानक हुए हमले से चौंककर किनारे बैठी बिल्ली पानी में गिर जाती है। 

भारतीय वन सेवा में कार्यरत अधिकारी सुसांत नन्दा ने इस वीडियो को शेयर किया है। 

इस वीडियो को देखकर आप समझ सकते हैं कि पीछे से आई काली बिल्ली को  पहली वाली बिल्ली का चिल करना बिलकुल पसंद नहीं आया और उसने इस अंदाज में बदला ले लिया।

अब इस वीडियो को देखकर आप भी अपने कुछ नाशुक्रे दोस्तों को याद कर रहे होंगे जिनसे आपकी खुशी और चिल देखा नहीं जाता। जो ऐन वक्त पर मस्ती में भांग कर देते हैं। 

इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे देखकर लोग अपने दोस्तों को याद कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इंसान ही क्यों सारे फन करे, जानवरों को भी फन करने का हक है। 

एक यूजर ने लिखा है - दोस्त दोस्त ना रहा। कुछ यूजर ने काली बिल्ली को नॉटी भी कहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।