1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: शिकार को कमजोर समझने की भूल कर बैठा शिकारी, एक दुलत्ती ने दिन में दिखाए तारे

Video: शिकार को कमजोर समझने की भूल कर बैठा शिकारी, एक दुलत्ती ने दिन में दिखाए तारे

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 22, 2021 11:32 am IST,  Updated : Jun 22, 2021 11:33 am IST

जंगल का ये कानून इंसानों पर भी लागू होता है। शिकार और सामने वाले को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए,वरना हालत ऐसी हो जाती है।

zebra video- India TV Hindi
zebra video Image Source : INSTAGRAMWAOWAFRICA

जंगल में नियम है कि पेट भरने के लिए जानवर एक दूसरे का शिकार करते हैं। शिकार कमजोर होता है और शिकारी मजबूत। तभी ये प्रक्रिया चलती रहती है। लेकिन एक और नियम है जिसे शिकारी भूल जाते हैं, वो ये है कि शिकार को हमेशा कमजोर नहीं समझना चाहिए। जो शिकारी ऐसा करता है उसे ऐन वक्त पर मुंह की खानी पड़ सकती है। ऐसा ही वाकया बयां करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कमजोर जेब्रा ने मजबूत और तेज तर्रार शेर को दिन में ही तारे दिखा दिए। 

baba ka dhaba गौरव वासन ने बाबा के अकाउंट में ट्रांसफर किए थे 4.5 लाख रुपए

ये शानदार वीडियो इंस्टाग्राम पर waowafrica नामक यूजर ने शेयर किया है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल में शिकारी औऱ शिकार के बीच चूहे बिल्ली का खेल जारी है। जेब्रा जान बचा रहा है और शेर जान लेने पर उतारू है। तब जेब्रा अपनी जान बचाने के लिए अपना सबसे परफेक्त हथियार यानी दुलत्ती इस्तेमाल करता है औऱ पीछे के पैरों से शेर को जमकर एक दुलत्ती मारता है। शेर चूंकि इस हमले की उम्मीद नहीं कर रहा था और एक लात से उसे दिन में तारे दिख जाते हैं। एकाएक हुए इस जोरदार हमले से वो हवा में उठकर पीछे की तरफ जा गिरता है औऱ इसी मौके का फायदा उठाकर जेब्रा जान बचाकर भाग लेता है।

वीडियो देखकर लोग हैरानी व्यक्त कर रहे हैं। शिकारी को चौकन्ना रहने के लिए कहा जाता है और चूंकि शेर चौकन्ना नहीं था इसीलिए शिकार ने उसे जोरदार झटका दे दिया। उधर कमजोर प्राणी को भी ईश्वर कुछ न कुछ ऐसा देता है जिससे वो अपना बचाव कर सके। जिस दुलत्ती औऱ लात की लोग तारीफ कर रहे है, उसने एक जानवर की जान बचा ली।

बच्चों की खातिर साक्षात मौत से भिड़ गई निरीह मुर्गी, यूजर बोले : मदर इंडिया

इस वीडियो को अब तक 15 हजार लोग पसंद कर चुके हैं औऱ पसंद करने का ये सिलसिला जारी है।

देखा जाए तो जंगल से आए ऐसे वीडियो इंसानों को भी कई तरह के नए सबक देते हैं कि वो इंसानी दुनिया में लागू करे या फॉलो करे तो उसका फायदा हो सकता है। जंगल के कानून औऱ नियम  कुछ इस तरह के वाकये दिखाते हैं कि उन पर अमल करना इंसानों के लिए भी जरूरी हो जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।