आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और उस फोन के होने का फायदा यह है कि लोग जब भी कुछ गलत या फिर तारीफ के लायक कोई काम देखते हैं तो तुरंत उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन खूब सारे वायरल वीडियो आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे ट्रेन के AC कोच में रिकॉर्डर किया गया है। वीडियो में नजर आता है कि एक जगह पर बहुत ज्यादा गंदगी फैलाई हुई है। जो भी खाया, उसका पैकेट वहीं नीचे फेंक दिया गया है। यह सब दिखाते हुए आदमी बोलता है, 'हम सिविक सेंस की बात करते हैं, यहां पर 10वीं के बच्चे बैठे थे जो घूमने के लिए मनाली जा रहे हैं। मैंने उनको कचरा उठाने के लिए बोला और उनके सामने कचरा उठाया भी और बोला भी कि यह पब्लिक प्रॉपर्टी है, ऐसा नहीं करते हैं।' वहां फिर भी कचरा नजर आता है मतलब बच्चों ने नहीं उठाया। इसका बाद वो आदमी बोलता है, 'यही वो बच्चे हैं जो आगे जाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले हैं। मैं इन्हें दोष नहीं दे रहा हूं, मगर इतना बेसिक नॉलेज तो होनी चाहिए, इ तरह से गंदगी नहीं फैलानी चाहिए।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'स्कूल टूर पर गए 10वीं के छात्रों ने ट्रेन के कोच का ये हाल बना दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- यहां 10वीं के बच्चों की गलती नहीं है, उन्हें मैनेज करने वालों की है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह राष्ट्र की संपत्ति है, कृपया इसे साफ रखें। तीसरे यूजर ने लिखा- यही वो बच्चे हैं जो कल बड़े होंगे और भाषण देंगे कि देश को बदलना होगा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अनजान बारात में बच्चे ने उड़ा दिया गर्दा, Video जमकर हो रहा है वायरल
इंडिया में जुगाड़ करने वालों कि बिल्कुल कमी नहीं है, एक नया Video हो रहा है वायरल