1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खुदाई में निकाली गई 2500 साल पुरानी ममी, ताबूत खोलने के बाद जो मिला उसे देख हैरान रह जाएंगे आप

खुदाई में निकाली गई 2500 साल पुरानी ममी, ताबूत खोलने के बाद जो मिला उसे देख हैरान रह जाएंगे आप

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 13, 2023 05:40 pm IST,  Updated : Jun 13, 2023 05:40 pm IST

मिस्र में 2500 साल पुरानी ममी मिली हैं जिसे लोगों के सामने खोला गया। जब ताबूत से ममी को निकाला गया तो वह कुछ ऐसा दिख रहा था। जैसे ये अभी कुछ दिन पहले ही दफनाया गया था।

2500 साल पुरानी ममी।- India TV Hindi
2500 साल पुरानी ममी। Image Source : TWITTER

मिस्र में एक बार फिर से एक ममी को निकाला गया। यह ममी 2500 साल पुरानी है और इस ममी को मकबरे से निकाल कर साल 2020 में खोला गया। इस ममी को मिस्र के पुरातत्वविदों ने लोगों के सामने खोला। यह ममी एक पुराने ताबूत में बंद था। यह ताबूत 59 मुहरबंद सरकोफेगी में से पहला था। जो मिस्र के एक विशाल प्राचीन कब्रिस्तान सक्कारा में पाया गया था। जो पहले मिस्र का प्राचीन शहर के नेक्रोपोलिस हुआ करता था।

कुएं से निकाले गए 59 ताबूत

मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने कहा कि सक्कारा के पुरातत्व क्षेत्र में दफन कुओं के अंदर 59 लकड़ी के ताबूतों की खोज की गई। लकड़ी के ताबूत अच्छी स्थिति में थे और उनमें मिस्र के पुजारियों, प्रतिष्ठित समुदाय के सदस्यों और अन्य वरिष्ठ पुरुषों के शव थे। पहले लकड़ी के सरकोफैगस में एक मृत पुजारी की ममी थी, जो मृतक के चेहरे के सदृश सजाए गए "अलंकृत दफन कपड़े" में लिपटी हुई थी। 

वीडियो को मिले 28 मिलियन व्यूज

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर @historyinmemes नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 28 मिलियन व्यूज और 70 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया। कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने सवाल किया कि क्या सीलबंद ममी को 2020 में खोलना एक अच्छा विचार है, क्योंकि कुछ लोगों का मानना ​​है कि कब्र या ताबूत खोलना दुर्भाग्य ला सकता है।

ये भी पढ़ें:

15 लाख में इस शख्स ने बसाया अपना देश और बन गया यहां का सुल्तान, खुद की करंसी और पासपोर्ट भी बनाया

5 साल की उम्र में इस लड़की ने दिया था बच्चे को जन्म, इतनी कम उम्र में मां कैसे बन गई आज तक नहीं सुलझा ये रहस्य

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।