1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये आराम का मामला है भाई! झूला झूलने के लिए शख्स ने चलती ट्रक पर किया गजब का जुगाड़, Video हुआ वायरल

ये आराम का मामला है भाई! झूला झूलने के लिए शख्स ने चलती ट्रक पर किया गजब का जुगाड़, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 24, 2024 11:39 pm IST,  Updated : Jun 24, 2024 11:39 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
चलती ट्रक पर झूला झूलने के लिए शख्स ने किया जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिनका दिमाग जुगाड़ में काफी तेजी से चलता है। उन्हें बस मौके की तलाश होती है और मौका मिलते ही वो ऐसा जुगाड़ करते हैं जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है। और इस बात का सबसे अच्छा गवाह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है क्योंकि जुगाड़ के सबसे ज्यादा वीडियो सोशल मीडिया पर ही देखने को मिलते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स का गजब का जुगाड़ देखने को मिला। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने ट्रक पर आज तक क्या ले जाते हुए देखा है? जाहिर सी बात है आपने ट्रक पर सामान जाते हुए ही देखा होगा। मगर क्या आपने कभी किसी चलती ट्रक पर किसी मजे से झूला झूलते हुए देखा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शक्स ने ट्रक के ऊपर रस्सी को बांधा हुआ है। चार रस्सियों को शख्स ने एक खाट के चार पहियों में बांधने के बाद उन्हें ट्रक से बांधा है। इस कारण खाट हवा में लटकी हुई है और शख्स उस पर लेटा हुआ है। अब ट्रक चल रही है तो खाट हिल रही है और शख्स इस तरह मजे से झूला झूलते हुए जा रहा है। वीडियो इसी वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर log.kya.sochenge नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 91 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई ने फिजिक्स में Phd की हुई है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई न्यूटन के तीसरे नियम का इस्तेमाल कर रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- फिजिक्स ने आत्महत्या कर ली। वहीं एक यूजर ने लिखा- बस रस्सी टूटने की बात है।

ये भी पढ़ें-

वाह क्या ड्राइविंग स्किल है! लड़की ने स्कूटी को सीधे कैफे में भिड़ाया, Swiggy ने किया ऐसा कमेंट

जुगाड़ के मामले में भारतीय महिलाओं की कोई सानी नहीं, Video को जमकर मिले लाइक्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।