1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाह क्या ड्राइविंग स्किल है! लड़की ने स्कूटी को सीधे कैफे में भिड़ाया, Swiggy ने किया ऐसा कमेंट

वाह क्या ड्राइविंग स्किल है! लड़की ने स्कूटी को सीधे कैफे में भिड़ाया, Swiggy ने किया ऐसा कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 24, 2024 10:40 pm IST,  Updated : Jun 24, 2024 10:40 pm IST

एक लड़की का स्कूटी चलाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपको डर लगने लगेगा। अब ऐसा क्यों है, वो जानने के लिए खबर को पढ़ना होगा।

Screen Grab- India TV Hindi
लड़की ने स्कूटी को कैफे में भिड़ाया Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी डांस करती लड़की या लड़के का वीडियो वायरल होता है तो कभी मार्केट में अजीब हरकत करते लोगों का भी वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा लड़ाई, रील्स बनाते हुए लोगों का भी वीडियो वायरल होता है। कुछ मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया पर दिन भर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो इतना वायरल हुआ कि इस पर स्विगी इंस्टामार्ट ने भी कमेंट किया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी वायरल हो रहा वीडियो किसी कैफे के बाहर का मालूम पड़ता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग कैफे के बाहर बैठे हुए हैं। एक वेटर लोगों का ऑर्डर लेकर आ रहा है। तभी कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की स्कूटी को लेकर सीधे कैफे के अंदर आ जाती है और वहां रखे एक बोर्ड से टकरा जाती है। लड़की का बैलेंस शुरु से बिगड़ा हुआ था क्योंकि वीडियो की शुरुआत में ही दिखता है कि स्कूटी के आगे वाले पहिए हवा में है और लड़की स्कूटी की पीछे वाली सीट पर बैठी हुई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर g_se_gyani_asli नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में 'अरे दीदी' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 लाख 13 हजार 132 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद स्विगी इंस्टामार्ट ने कमेंट करते हुए लिखा- 10 मिनट की डिलीवरी के 9वें मिनट पर मैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- बोर्ड की गलती है, वो बीच में क्या कर रहा ह। दूसरे यूजर ने लिखा- ये रेस्टोरेंट किसने पार्क किया यहां पर। वहीं एक यूजर ने लिखा- दीदी को बोर्ड पसंद नहीं आया।

ये भी पढ़ें-

जुगाड़ के मामले में भारतीय महिलाओं की कोई सानी नहीं, Video को जमकर मिले लाइक्स

पंडित जी ने अपने स्टाइल में बताया 'WIFE' का मतलब, Video देखने के बाद कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।