1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने अपनी ऑटो के पीछे लिखवाया ऐसा स्लोगन कि देखते ही हो गया वायरल, पढ़कर आप भी नहीं लेंगे पंगा

शख्स ने अपनी ऑटो के पीछे लिखवाया ऐसा स्लोगन कि देखते ही हो गया वायरल, पढ़कर आप भी नहीं लेंगे पंगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 15, 2024 09:06 am IST,  Updated : Mar 15, 2024 09:06 am IST

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। अब एक ऑटो के पीछे की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उसपर एक धमकी भरा स्लोगन लिखा हुआ है।

ऑटो रिक्शा की वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
ऑटो रिक्शा की वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रक के पीछे लिखे हुए स्लोगन वायरल होते रहते हैं। ट्रक वाले अपने ट्रक पर ऐसा मजेदार स्लोगन लिखवाते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद हर किसी को मजा आता है। कुछ स्लोगन तो इतने मजेदार होते हैं कि लोग उन्हें की दिनों तक भूल नहीं पाते हैं। मगर इस बार सोशल मीडिया पर किसी ट्रक का स्लोगन नहीं बल्कि एक ऑटो रिक्शा के पीछे लिखा हुआ स्लोगन वायरल हो रहा है। यह स्लोगन कम और धमकी ज्यादा लग रहा है। आइए आपको बताते हैं कि शख्स ने अपने ऑटो के पीछे क्या लिखवाया है।

ये तो धमकी है भाई!

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें ऑटो के पीछे का हिस्सा नजर आ रहा है। इसमें आपको एक स्लोगन लिखा हुआ दिखाई देगा जो किसी धमकी से कम नहीं है। दरअसल बंदे ने अपने ऑटो के पीछे 'Not Compromise Only Fight' लिखवाया है। मतलब वह किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा, सिर्फ लड़ेगा। ऑटो के नंबर प्लेट पर ध्यान देंगे तो पता चलेगा कि यह ऑटो कर्नाटक का है। यूनिक स्लोगन होने के कारण पल भर में ही तस्वीर वायरल हो गई।

यहां देखें वायरल तस्वीर

इस फोटो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @akshattak नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'बेंगलुरु ऑटोरिक्शा के स्लोगन दुनिया में सबसे बेस्ट होते हैं।' अब तक सोशल मीडिया पर ट्रक के पीछे लिखे हुए स्लोगन ही वायरल होते थे मगर अब ऑटो वाले भी मजेदार स्लोगन लिखवाने लगे हैं जिस कारण उनकी तस्वीर भी वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें-

ये बांग्लादेशी जुगाड़ है भईया! Video देखने के बाद हिल जाएगा आपका भी दिमाग, लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

स्टंटबाजी आपके Oho को Ohfo में तब्दील ना कर दे, Delhi Police ने Video शेयर कर लोगों को दी नसीहत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।