1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अयोध्या के होटल का बिल शेयर कर शख्स ने कहा, 'राम नाम की लूट है', लोगों ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

अयोध्या के होटल का बिल शेयर कर शख्स ने कहा, 'राम नाम की लूट है', लोगों ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 25, 2024 03:39 pm IST,  Updated : Jan 25, 2024 03:39 pm IST

एक शख्स ने अयोध्या के एक होटल का बिल सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बिल में चाय और टोस्ट की कीमत बताने के बाद उसने लिखा कि राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट।

शबरी रसोई का बिल- India TV Hindi
शबरी रसोई का बिल Image Source : SOCIAL MEDIA

हम जब भी कहीं बाहर घूमने के लिए जाते हैं तो यह स्पष्ट है कि हमें किसी ने किसी होटल या फिर रेस्तरां में जाकर ही खाना पड़ेगा। अब किसी होटल में खाना थोड़ा सस्ता मिल जाता है तो कहीं उसी खाने के लिए हमें ज्यादा पैसा चुकाना पड़ता है। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ जब वह अयोध्या पहुंचा। उसने उस होटल का बिल शेयर करते हुए लिखा है, 'राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट।' शख्स का पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ तो लोगों ने इस पर अपने मुताबिक अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। आइए आपको पूरी खबर बताते हैं।

शख्स को पोस्ट हो गया वायरल

सोशल मीडिया पर शख्स ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें आपको अयोध्यी के शबरी रसोई का एक बिल नजर आएगा। इस बिल में आप देख सकते हैं कि शख्स से एक चाय के लिए 55 रुपये और एक टोस्ट के लिए 65 रुपये लिए गए हैं। बंदे ने यही बात कैप्शन में भी लिखा है। इसके साथ ही उसने लिखा, 'राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट।' यह बिल भी ज्यादा पुराना नहीं है। इस पर 22 जनवरी 2024 की तारीख लिखी हुई है। पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

इस पोस्ट को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर गोविंद प्रताप सिंह नाम के शख्स ने अपने हैंडल @govindprataps12 से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 1 लाख 63 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- तीर्थ को पर्यटन स्थल बना दोगे तो श्रद्धा कहाँ से आयेगी! सब राम का भुनाने में जुट गये हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- CCD की 200 की कॉफी तो सस्ती होगी ना। एक अन्य यूजर ने लिखा- सस्ते ऑप्शन भी होंगे ही जहां 5-10 रुपये की चाय मिलती होगी। वह नहीं दिखा आपको?

ये भी पढ़ें-

तमिलनाडु में एक बाद एक करके टकराई कई गाड़ियां, एक्सीडेंट का खौफनाक Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बांग्लादेश की Beach पर पहुंची विदेशी लड़की तो देखने के लिए लड़कों का लग गया जमावड़ा, Video Viral

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।