भारत के जाने मानें व्यापारी आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। समय-समय पर वो ऐसे वीडियो या फिर घटनाएं सभी के साझा करते हैं, जो उनका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। मगर इस बार आनंद महिंद्रा ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने उनको थोड़ा हैरान किया है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या है?
Related Stories
क्रिएटिविटी की भी हद है
इस दुनिया में क्रिएटिव लोगों की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर हर कुछ दिनों में हमें इसका कोई ना कोई उदाहरण देखने को मिल ही जाता है। इसी क्रम में एक शख्स ने एक साइकिल पर अपना क्रिएटिव दिमाग दौड़ाया जिसने आनंद महिंद्रा के भी होश उड़ा दिए। आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें आप देख सकते हैं कि साइकिल में गोल पहिए की जगह चौकोर यानी Square पहिए लगाए हैं और बड़ी आसानी से वह साइकिल को चला भी पा रहा है। वीडियो देखने के बाद आनंद महिंद्रा ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे पास एक ही सवाल है- क्यों?'
लोगों ने भी दिए अपने विचार
माइक्रो ब्लॉगिंग पर शेयर किए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 46 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ताकि आप इस पर कमेंट कर सकें। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह साबित करने के लिए कि आप पहिये का पुनः आविष्कार कर सकते हैं। एक और यूजर लिखता है- मुझे लगता है कि वह ओपन सर्कल में कुछ भी नहीं करना चाहता, कुछ बदलाव चाहिए।
यहां देखें वह वीडियो
ये भी पढ़ें-
Delhi Police: ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करते दिखे पुलिसवाले, शख्स ने Video बनाकर किया वायरल
एयरपोर्ट पर एक डोसा की कीमत जानकर लोगों के उड़े होश, लोग बोले- इसमें एक Zero ज्यादा है