1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अतीक अहमद को गोली मारने वाले लवलेश तिवारी का आखिरी रील हो रहा वायरल

अतीक अहमद को गोली मारने वाले लवलेश तिवारी का आखिरी रील हो रहा वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 16, 2023 05:47 pm IST,  Updated : Apr 16, 2023 05:49 pm IST

अतीक अहमद के हत्यारे लवलेश तिवारी का एक रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह रील अतीक को गोली मारने से ठीक कुछ समय पहले का है।

लवलेश तिवारी- India TV Hindi
लवलेश तिवारी Image Source : FACEBOOK

उत्तर प्रदेश का गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई असरफ को मेडिकल टेस्ट करवाने ले जाने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। उससे पहले अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया था। अतीक अहमद को गोली मारने के लिए तीन लोग आए थे। इनमें से एक शख्स की पहचान लवलेश तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। लवलेश के अलावा जो दो लोगों की पहचान हुई है उनका नाम सनी सिंह (Sunny Singh) और अरुण मौर्य (Arun Maurya) है।  तीनों के खिलाफ धारा 302, धारा 307, आर्म्स एक्ट की धारा 3, आर्म्स एक्ट की धारा 7, आर्म्स एक्ट की धारा 25, आर्म्स एक्ट की धारा 27 और आपराधिक कानून संसोधन की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वायरल हो रहा लवलेश तिवारी का यह रील, आप भी देखें

इसी बीच तीनों हत्यारों की प्रोफाइल पुलिस खंगाल रही है। इनमें से एक लवलेश तिवारी का आखिरी रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस रील में वह अपने एक दोस्त के साथ खड़ा हुआ नजर आ रहा है। इस रील को लवलेश ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया है। रील में बैकग्राउंड म्यूजिक भी बज रहा है। म्युजिक में "हम 'जंगल में शेर, बागों में मोर" गाना बज रहा है। अपने फेसबुक प्रोफाइल पर लवलेश तिवारी ने अपना नाम महाराज लवलेश तिवारी (चूचू)लिखा हुआ है। 

यहां देखें वीडियो

यूजर्स ने कहा- भाई आप तो बब्बर शेर हैं

फेसबुक पर लवलेश के लगभग 1600 फ्रेंड हैं। लवलेश के आखिरी रील पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'बिल्कुल भाई आप शेर नहीं बब्बर शेर हो।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आपने तो श्रीप्रकाश शुक्ला की याद दिला दी भाईसाहब। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई, आपने तो खेल ही कर दिया। ऐसे ही कई और लोगों ने लवलेश तिवारी को अतीक अहमद जैसे इंसान को मारने के लिए बहुत बहादुर इंसान बताया।

ये भी पढ़ें:

IAS का सरकारी घर ऐसा होता है, Youtuber पत्नी ने Video शेयर कर यूजर्स को दिखाया अपना आशियाना

IPL 2023: विराट कोहली को भाया भोजपुरी अंदाज, देखी अपनी बैटिंग की क्लिप, बोले- ई त धमाका होई गवा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।