1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Azgar Ka Video: घर की छत तोड़कर फर्श पर गिरा विशालकाय अजगर, डरावना है वीडियो

Azgar Ka Video: घर की छत तोड़कर फर्श पर गिरा विशालकाय अजगर, डरावना है वीडियो

 Written By: Avinash Rai
 Published : Feb 26, 2023 04:51 pm IST,  Updated : Feb 26, 2023 04:51 pm IST

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक रूम की छत से एक अजगर की पूंछ लटक रही होती है। तभी सांप पकड़ने वाले रेस्क्यू टीम के किसी सदस्य द्वारा उसकी पूंछ को फंदा डालने का प्रयास किया जाता है। तभी सीलिंग तोड़ते हुए अजगर का पूरा शरीर नीचे गिरता है।

Azgar Ka Video huge python viral video google trends wild animal attack python entered in houswe and- India TV Hindi
घर की छत तोड़कर फर्श पर गिरा विशालकाय अजगर Image Source : SOURCE/INSTAGRAM

Azgar Ka Video: सोशल मीडिया प्रतिदिन हजारों की संख्या में कई वीडियो देखने को मिलते हैं। इन वीडियों में सबसे ज्यादा जंगली जानवरों के वीडियो क पसंद किया जाता है। लगातार हो रही जंगलों की कटाई के कारण कई बार जंगली जानवर शहरी व आवासीय इलाकों में घुस आते हैं। हालांकि कई बार जंगली जीव आपके घरों तक में घुस आते हैं। कैसा हो अगर कभी आपकी नजर पड़े कि आपके घर में एक खतरनाक जंगली जीव घुस चुका है। वह जंगली जीव अगर एक विशालकाय अजगर हुआ तो आप क्या करेंगे। यकीकन आपकी हवा निकल जाएगी।

हमारे पास जो वीडियो मौजूद है वो कुछ ऐसा ही है। यह वीडियो कहां का है इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक विशालकाय अजगर रूम की ऊपरी दीवार के अंदर घुसा है। हालांकि अजगर एक है या दो या इससे ज्यादा इस वीडियो में कुछ समझ नहीं आ रहा है। लेकिन वीडियो देखकर यह समझ आता है कि यह अजगर काफी विशालकाय और खतरनाक है। इस वीडियो को देखकर आपके शरीर में यकीनन सिहरन पैदा हो जाएगा। क्योंकि यह वीडियो बेहद डरावना है।

छत तोड़कर नीचे गिरा अजगर

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक रूम की छत से एक अजगर की पूंछ लटक रही होती है। तभी सांप पकड़ने वाले रेस्क्यू टीम के किसी सदस्य द्वारा उसकी पूंछ को फंदा डालने का प्रयास किया जाता है। तभी सीलिंग तोड़ते हुए अजगर का पूरा शरीर नीचे गिरता है। यह अजगर इतना विशालकाय है कि किसी भी शख्स को आसानी से निगल सकता है। हालांकि इस वीडियो के अंत में क्या होता है नहीं पता। लेकिन एक बात तो तय है कि यह वीडियो आपके रोंगटे खड़ा कर देगा। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर wildlifeanimall नामक इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है।

ये भी पढ़ें- Ladki Ka Video: पापा की परी को स्टंट करना पड़ा भारी, मुंह के बल धड़ाम से गिरी नीचे, देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।