बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार को एक नाबालिग चोर को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया गया। इसके बाद गांव के लोगों ने नाबलिग चोर की बेरहमी से पिटाई की। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबलिग को भीड़ से बचाया। घटना सदर थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता गांव की बताई जा रही है।
Related Stories
दुकान की छत तोड़कर चोरी करने घुसा था चोर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक नाबालिग लड़का चोरी करने के लिए दुकान की छत तोड़कर उसमें घुस गया। लोगों ने दुकान को घेरकर नाबालिग को पकड़ लिया। जिसके बाद चोर को लोगों ने बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। चोर रहम की गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। उनमें से कुछ ने इस घटना का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
पुलिस ने चोर को भीड़ की मार से बचाया
जब स्थानीय पुलिस को घटना के बारे में पता चला, तो वे तुरंत माधोपुर सुस्ता गांव गए और नाबालिग को छुड़ाया। सदर एसएचओ सत्येंद्र मिश्रा ने कहा, हमने नाबालिग को भीड़ से बचाया है। ग्रामीणों ने नाबालिग पर एक दुकान से सामान चोरी करने का आरोप लगाया था। हम इसकी जांच कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:
मिट्टी में दफन औरतों की लाशों से कर रहे रेप, कब्रों पर अब लोहे के जाल के साथ लटक रहे ताले
पहली डेट और गर्लफ्रेंड की हाथों में हाथ डाले घूम रहा था शख्स, तभी तेज रफ्तार में पीछे से चली आई मौत