1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जांता में अनाज पीसते राबड़ी देवी का Video वायरल, बहू राजश्री को भी दी ट्रेनिंग

जांता में अनाज पीसते राबड़ी देवी का Video वायरल, बहू राजश्री को भी दी ट्रेनिंग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 29, 2024 09:15 am IST,  Updated : Apr 29, 2024 09:15 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें राबड़ी देवी अपनी बहू के साथ जांता में अनाज पीसते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो को राजश्री यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है और कैप्शन लिखा है- 'मां के साथ घरेलू कामकाज।'

राबड़ी देवी के साथ अनाज पीसते हुए उनकी बहू राजश्री यादव - India TV Hindi
राबड़ी देवी के साथ अनाज पीसते हुए उनकी बहू राजश्री यादव Image Source : SOCIAL MEDIA

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक जांता में अनाज पीस रही हैं। राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव भी दिख रही हैं। वीडियो को राजश्री यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'मां के साथ घरेलू कामकाज।' सास-बहू को घर का काम करते हुए देख लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।   

बहू ने दिया राबड़ी देवी का साथ

वीडियो के शुरुआत में आप देख सकते हैं कि राबड़ी देवी को अपने घर में बैठ कर जांत में अनाज डालकर उन्हें पीस रही हैं। इसके बाद उनकी बहू राजश्री जांता पर अपना हाथ अजमा रही हैं। राबड़ी देवी और उनकी बहू राजश्री देवी के जांता से अनाज पीसने का 24 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है।

राजश्री के लिए जांता कोई अजूबा से कम नहीं 

बता दें कि राबड़ी देवी ग्रामीण परिवेश से ताल्लुक रखती हैं। उनके लिए जांता और उसमें अनाज पीसना कोई नई बात नहीं है। लेकिन, राबड़ी देवी की बहू राजश्री यादव बड़े शहर से ताल्लुक रखती हैं, मेट्रो सिटी में पली-बढ़ीं। ऐसे में वह शायद ही ये जानती होंगी कि जांता क्या चीज होती है। यह जांता उनके लिए बिल्कुल नई चीज है। फिर भी वह अपनी सास राबड़ी देवी के साथ बड़े ही खूबसूरती के साथ अनाज पीस रही हैं।

क्या होता है जांता

आइए अब आपको भी बता देते हैं कि जांता क्या चीज होती है। दरअसल, जांता चना, मसाला और दूसरे अनाज पीसने की एक हैंडमेड मशीन होती है। जिसे हाथ से चलाई जाती है। इसे हाथ से चलाई जाने वाली चक्की भी कह सकते हैं। जांता में दो गोल पत्थर के पाट लगे होते हैं। जिसमें ऊपर में एक लकड़ी के हत्थे को सेट किया गया होता है। जांता चलाने के लिए ऊपर वाले पत्थर को हाथों से घुमाया जाता है और उसमें किए हुए छेद में मुट्ठी से अनाज डाला जाता है फिर वह पिसकर नीचे गिरता है।

ये भी पढ़ें:

इस तपती गर्मी में घर को ऐसे रखें ठंडा, बंदे का यह Idea सोशल मीडिया पर हो गया हिट

दिल्ली मेट्रो में घूंघट ओढ़ महिलाओं ने किया जबरदस्त डांस, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।