1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'पैसा हो तो ऐसा, वरना न हो,' बिहार में BMW कार पर ढोया पशुओं का चारा, वायरल हुआ वीडियो

'पैसा हो तो ऐसा, वरना न हो,' बिहार में BMW कार पर ढोया पशुओं का चारा, वायरल हुआ वीडियो

 Edited By: Avinash Rai
 Published : Sep 07, 2023 01:06 pm IST,  Updated : Sep 07, 2023 01:25 pm IST

बिहार के समस्तीपुर से एक अनोखा वीडियो सामने आया है। यहां एक शख्स लाखों रुपये की महंगी लग्जरी कार पर पशु चारा ढोता दिखाई दे रहा है। साथ ही इस कार का नंबर प्लेट भी गायब है।

Bihar Samastipur viral video where a man carried animal fodder on bmw car- India TV Hindi
पशु चारा ढोती कार Image Source : INDIA TV

इंटरनेट पर कई तरह की मजेदार वीडियो वायरल होती रहती है। गांव-देहात के कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हम चौंक जाते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि कोई लग्जरी गाड़ी में बैठकर चाय बेच रहा है तो कई बार कोई लग्जरी गाड़ियों में जानवरों को लेकर घूमता पाया गया है। इसी बीच बिहार के समस्तीपुर जिले से एक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी महंगी लग्जरी कार के ऊपर जानवरों के खाने के लिए चारा ले जाता दिखाई पड़ रहा है। बिहार के इस वीडियो को देख हर कोई दंग है और कह रहा है कि रईसी हो तो ऐसी हो वरना न हो।

बीएमडब्ल्यू पर ढोया चारा

दरअसल यह मामला समस्तीपुर जिले का है। यहां एक सफेद रंग की बीएमडब्ल्यू कार पर पशु चारा दिखाई पड़ रहा है। दरअसल यह चारा पशुओं के खाने के लिए ले जाया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई इस वीडियो की तारीफ कर रहा है तो कोई इस वीडियो को एक तरह का दिखावा बता रहा है। यह वायरल वीडियो जिला मुख्यालय से सटे जितवारपुर चांदनी चौक की बताई जा रही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि करोड़ों रुपये के बीएमडब्ल्यू कार के ऊपर जनेरा (ज्वार) ढोया जा रहा है। 

वायरल हो गया वीडियो

वीडियो में दिख रही सफेद रंग की बीएमडब्ल्यू कार के नंबर प्लेट भी नहीं हैं और चारा कार की छत पर बंधा हुआ है। लाखों रूपये की महंगी लग्जरी कार के ऊपर चारा ढोते हुए किसी ने इस वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया। सोशल मीडिया पर अब इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि इंडिया टीवी इस वीडियो की किसी प्रकार पुष्टि नहीं करता है। 

(रिपोर्ट-संजीव नैपुरी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।