1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Made in China पर लगा इंडिया का ठप्पा, चीन की लड़की को बिहार के इस शख्स ने बनाया अपनी दुल्हनिया, बोली- छठ भी करूंगी

Made in China पर लगा इंडिया का ठप्पा, चीन की लड़की को बिहार के इस शख्स ने बनाया अपनी दुल्हनिया, बोली- छठ भी करूंगी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 17, 2023 12:52 pm IST,  Updated : Dec 17, 2023 12:52 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों चाइनीज दुल्हन और बिहारी दूल्हे की शादी चर्चा में है। दोनों लोगों को चीन में पढ़ाई के दौरान प्यार हुआ और ये प्यार बाद में रिश्ते में बदल गया। दोनों ने अपने प्यार को मुकम्मल करते हुए शादी करने का फैसला लिया और बिहार के खगड़िया में शादी कर ली।

राजीव कुमार अपनी चाईनीज़ दुल्हन लुई डेन के साथ।- India TV Hindi
राजीव कुमार अपनी चाईनीज़ दुल्हन लुई डेन के साथ। Image Source : SOCIAL MEDIA

जब दिल मिल जाए तो क्या अमेरिकन, क्या चाइनीज़ और क्या रसियन। सब अपने ही लगने लगते हैं। इस बात को सही साबित करते हुए एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें एक बिहार के लड़के ने चाइनीज़ लड़की से शादी रचा ली। वीडियो में लड़की शादी के बाद बहुत ही खुश दिख रही है और बोल रही है कि वह छठ पूजा भी करेगी। वीडियो में जब उससे छठ पूजा के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि छठ में गंगा जी के अंदर खड़े होकर सनराइज़ होने का इंतजार करते हैं।    

Related Stories

बिहार के युवक ने चीन की लड़की से रचाई शादी

बता दें कि ये मामला बिहार के खगड़िया जिले का है। जहां राजीव कुमार नाम के शख्स ने चीन की लुई डेन से शादी कर ली। 12 दिसंबर को उनकी शादी हिंदू रीति रिवाजों से हुई। दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। राजीव कुमार पीछले 10 साल से चीन में रह रहे हैं। वहां पर उनके परिवार का बिजनेस भी है। राजीव चाईनीज़ लड़की लुई डेन से यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान मिले थे। यहां पर राजीव लैंग्वेज लिटरेचर एंड कल्चरल स्टडी ऑफ़ चाइना से मास्टर की डिग्री हासिल कर रहे थे। उसी यूनिवर्सिटी में लुई डेन भी अपना बैचलर्स कंपलीट कर रही थी। 

कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुआ प्यार

पढ़ाई के दौरान ही दोनों को एक दूसरे प्यार हुआ। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने घरवालों को शादी के लिए मनाया। पहले तो उन दोनों के घर वाले नहीं मान रहे थे लेकिन बाद में घर वालों ने भी शादी के लिए मंजूरी दे दी। राजीव की दुल्हनिया बनी लुई डेन ने कहा कि वह भारतीय बहू बनकर बहुत खुश हैं। उन्हें इंडियन फिल्म दबंग और थ्री इडियट्स पसंद है। इसके अलावा उन्हें भारतीय त्योहार होली, दिवाली और छठ भी बहुत पसंद है। 

ये भी पढ़ें:

Video: "मैं काम करने वालों में से हूं, क्यूं लूं आपका मुफ्त का पैसा", नेत्रहीन शख्स ने Youtuber के रुपए लेने से किया इनकार

Video: शादी के दौरान दुल्हन हो गई आउट ऑफ कंट्रोल, मंडप में ही दूल्हे के संग कर दी ये हरकत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।