Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: पिकनिक मनाने गई थी फैमिली, नाश्ते की टेबल पर आकर बैठ गया भालू, परिवार संग साथ में खाया खाना

Video: पिकनिक मनाने गई थी फैमिली, नाश्ते की टेबल पर आकर बैठ गया भालू, परिवार संग साथ में खाया खाना

Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY Published : Jun 29, 2024 06:41 pm IST, Updated : Jun 29, 2024 06:41 pm IST

जंगल में पिकनिक मनाने गए एक परिवार के बीच भालू आ धमका। भालू परिवार के साथ बैठकर नाश्ते का आनंद लेते हुए देखा जा रहा है। इस अनोखे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

परिवार वालों के साथ नाश्ते की टेबल पर बैठा भालू- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA परिवार वालों के साथ नाश्ते की टेबल पर बैठा भालू

पिकनिक का माहौल था और एक परिवार अपने कीमती लम्हों को खूबसूरत बनाने में जुटा हुआ था। लोग नाश्ते की तैयारी कर रहे थे। कोई टेबल पर बैठा हुआ नाश्ते का इंतजार कर रहा था तो कोई खाना बनाने में जुटा हुआ था। खाने की खुशबू चारो तरफ फैल रही थी। तभी एक भालू कूदकर वहां आ गया और वह सीधे नाश्ते की टेबल पर चढ़कर बैठ गया और परिवार के संग खाने का इंतजार करने लगा। अब तक आपको यह किसी कहानी जैसी लग रही होगी लेकिन ये कहानी नहीं हकीकत है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Stories

फैमिली के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचा भालू

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक परिवार बीच जंगल में पिकनिक मनाने गया हुआ है। वहां एक जगह पर फैमिली ने अपना कैंप लगाया हुआ है। लोग नाश्ते की टेबल पर अपने खाने का इंतजार कर रहे हैं। एस शख्स सबको खाना परोस रहा है, वहीं दूसरा खाना बना रहा है। तभी अचानक से नाश्ते की टेबल पर एक भालू की एन्ट्री हो जाती है। वह आकर नाश्ते की टेबल पर बैठ जाता है। पिकनिक मनाने गए लोग इस भालू को देख बिल्कुल भी नहीं घबराते और वह भालू के साथ दोस्तों की तरह पेश आते हैं। वे भालू को अपने साथ ही नाश्ता कराते हैं और साथ में फोटो भी खिंचते हैं। उन्हें देख ऐसा लग रहा जैसे भालू उनका कोई पालतू जानवर है। भालू मजे में नाश्ते की टेबल पर बैठकर अपने खाने का आनंद ले रहा है। एक शख्स आता है और भालू को खाने के लिए ब्रेड पर बटर लगाकर देता है। भालू मजे से वह ब्रेड बटर भी खा लेता है।

वीडियो को मिले 8 मिलियन व्यूज

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- "एक भालू बड़े ही आराम से हमारी फैमिली पिकनिक में शामिल हो गया।" इस शानदार वीडियो को खबर लिखे जाने तक 8 मिलियन लोगों ने देखा और 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने भालू और इंसानों के कुछ और वीडियो पोस्ट किए हैं। 

ये भी पढ़ें:

सैलून में बाल कटवा रहे थे लोग तभी हो गई सांड की भी एन्ट्री, जान बचाकर भागे लोग, देखें Video

रानू मंडल के साथ रील बना रही महिला ने खुद को बताया उसकी बेटी, Video देख पब्लिक देने लगी ताने, बोली- आज याद आई इसकी, वाह रे औलाद

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement