1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बहादुर कुत्ते ने पानी में बहते हुए दूसरे जानवर को बचाया, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

बहादुर कुत्ते ने पानी में बहते हुए दूसरे जानवर को बचाया, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 09, 2023 11:59 am IST,  Updated : Aug 09, 2023 11:59 am IST

अगर ये कुत्ता नहीं होता तो पानी में बहता हुआ दूसरा जानवर बच नहीं पाता। वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अपने दोस्तों एवं सगे-संबंधियों को शेयर भी कर रहे हैं।

Brave Dog- India TV Hindi
कुत्ते ने बहादुरी से बचाई दूसरे जानवर की जान Image Source : SOCIAL MEDIA

कुत्ता सबसे वफादार जानवर के रूप में जाना जाता है। कुत्ता वफादार होने के साथ ही बहुत समझदार जानवर भी है इसलिए ज्यादातर लोग कुत्ता पालना पसंद करते हैं। कुछ लोगों का तो उनके पालतु कुत्ते से इतना लगाव होता है कि वो उसे अपने घर के सदस्य की तरह ही ट्रीट करते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस बात को सच साबित कर दिया है कि कुत्ता वाकई वफादार होने के साथ ही हिम्मत वाला और ताकतवर भी होता है। वायरल वीडियो में एक कुत्ता पानी में बह रहे दूसरे कुत्ते को बचाता हुआ दिखाई दे रहा है।

वीडियो में दिखी कुत्ते की बहादुरी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटी सी बहती नदी में एक काले रंग का कुत्ता बह रहा है। यह देख दूसरा कुत्ता उसे बचाने के लिए पानी में चला जाता है। थोड़ी मेहनत करने के बाद कुत्ता पानी में बह रहे दूसरे कुत्ते को बाहर निकाल लेता है। 10 सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडियो पर काफी वायरल हो रहा है।

लोगों ने क्या दी प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर @Yog नाम के एक पेज से आज सुबह 1:43 बजे शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और 11 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस पर कमेंट करते हुए लोगों ने अपनी बातें भी रखी है। एक यूजर ने लिखा- बहादुर कुत्ता। वहीं एक दूसरे यूजर ने इस पर गुस्सा दिखाते हुए लिखा- ये इंसान वीडियो बनाने में लगा रहा, दोनों कुत्ते डूब सकते थे।

ये भी पढ़े-

दोनों हाथों में बंदूक लेकर धड़ाधड़ गोली चला रही है ये बच्ची, सोशल मीडिया पर छाया Video

ऊंची बिल्डिंग से नीचे गिरा युवक, दर्दनाक हादसे का Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।